TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sunil Shende Passed Away: ऑनस्क्रीन शाहरुख खान के पिता का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील शेंडे का निधन, शोक में फैंस

Sunil Shende Passed Away: बी-टाउन से एक और बुरी खबर सामने आई है। ‘सरफरोश’ फेम वेटरन एक्टर सुनील शेंडे (Sunil Shende) का निधन हो गया है। मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर सुनील ने देर रात को आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की […]

Sunil Shende Passed Away: ऑनस्क्रीन शाहरुख खान के पिता का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील शेंडे का निधन, शोक में फैंस
Sunil Shende Passed Away: बी-टाउन से एक और बुरी खबर सामने आई है। 'सरफरोश' फेम वेटरन एक्टर सुनील शेंडे (Sunil Shende) का निधन हो गया है। मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर सुनील ने देर रात को आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही फैंस भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। और पढ़िएGauri Khan Video: गौरी खान ने वेडिंग फंक्शन में दी खूबसूरत परफॉर्मेंस, इंटरनेट पर छाया डांस वीडियो

देर रात 1 बजे ली अंतिम सांस

सुनील शेंडे ने हिंदी बीट के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया था। एक्टर को बॉलीवुड की 'गांधी', 'वास्तव' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सुनील को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने देर रात को 1 बजे विले पार्ले ईस्ट स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस लेकर दम तोड़ दिया। एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के परशीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा।

'सर्कस' में निभाया था शाहरुख खान के पिता का किरदार

सुनील शेंडे ने मराठी की 'जस बाप ताशे पोरम', 'ईश्वर', 'नरसिम्हा', 'काथुंग' और 'मधुचंद्राची रात' जैसी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं सुनील शेंडे ने हिंदी टीवी शो 'सर्कस' में सुपरस्टार शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। एक्टर के निधन की जानकारी पवन झा ने देते हुए लिखा है,'जाने माने हिंदी और मराठी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया। उन्होंने साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ में बहुत छोटा किरदार निभाया था।' और पढ़िएAkshay Kumar-Ram Charan Dance: राम चरण ने अक्षय कुमार के गाने पर किया स्टेजतोड़ डांस, देखें वीडियो

80-90 के दशक में किया बेहतरीन काम 

पवन झा ने सुनील शेंडे के निधन को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए आगे लिखा,'उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए। उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले टीवी शो ‘सर्कस’ में शाहरुख खान के बाबूजी का किरदार निभाया था।' सुनील शेंडे के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सुनील शेंडे अपने पीछे पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार को छोड़ गए हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.