Suniel Shetty B’day: ‘माना’ को देख दिल हार बैठे थे एक्टर, शादी के लिए किया इतने साल इंतजार
Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। एक्टर को प्यार से अन्ना बुलाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद को बुलंदियों पर पहुंचाया हैं। आज वो अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं आज सुपरस्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Special Day) के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।
सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर के मुल्की में हुआ था। उनके पिता का नाम विरप्पा शेट्टी है। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से कदम रखा था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और वो रातों-रात स्टार बन गए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब वो सिनेमा में नए आए थे।
वहीं दिव्या भारती ने उन्हें सपोर्ट किया और बाद में दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर धमाल मचा दिया। इसके बाद साल 1994 में जब सुनील की फिल्म ‘दिलवाले’ रिलीज हुई तो एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई। इसके बाद वो फिल्म मोहरा में नजर आए और उनकी किस्मत पलट गई। इस फिल्म के बाद उन्होंनें कई सुपरहिट फिल्में दी जिसमें धड़कन, ‘बॉर्डर’ और ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्में शामिल है।
इन फिल्मों के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। आपको ये जानकर हैरानी होगी की जब वो बॉलीवुड में आए तब वो शादीशुदा थे सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना से शादी कर ली थी और इसके बावजूद उन्हें पसंद किया गया। शादीशुदा होने से करियर में दिक्कतें आती हैं इस बात को उन्होंने गलत साबित कर दिया था। बता दें कि माना और सुनील शेट्टी की शादी लव मैरिज थी। सुनील-माना की जोड़ी को आज पावर कपल कहा जाता है।
सुनील को माना को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था लेकिन दोनों को शादी के लिए करीब 9 साल बाद हुई क्योंकि माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी इसलिए दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। कहते हैं ना किस्मत को मंजूर हो तो क्या नहीं हो सकता। दोनों ने एक-दूसरे का इंतजार किया और 9 साल बाद शादी रचाई। वहीं उनके करियर की बात करें तो इस वक्त को फिल्मों में कम नजर आ रहे हैं लेकिन वो जल्द ही हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.