TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kl Rahul Athiya Wedding: मीडिया के सामने कल आएंगे अथिया और राहुल, सनील शेट्टी ने किया कंफर्म

Kl Rahul Athiya Wedding: सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शादी की तैयारियों का देखरेख करते हुए सुनील शेट्टी ने फॉर्महाउस के बाहर घूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को आश्वासन दिया कि युगल बाद में मीडिया के सामने […]

Kl Rahul Athiya Wedding
Kl Rahul Athiya Wedding: सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शादी की तैयारियों का देखरेख करते हुए सुनील शेट्टी ने फॉर्महाउस के बाहर घूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को आश्वासन दिया कि युगल बाद में मीडिया के सामने आकर फोटो देंगे। फार्महाउस को शादी के मेहमानों के स्वागत और जोड़े की शादी की मेजबानी के लिए सजाया गया है। इसकी वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

Kl Rahul Athiya Wedding: सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

एक वीडियो में एक्टर सुनील शेट्टी को अपनी कार से बाहर निकलते और मीडिया के पास जाते हुए देखा जा सकता है। वह कहते हैं, 'आ रहे हैं हम लोग। कल बच्चों को लेकर आता हूं।' इस दौरान उन्होंने कहा, "जिस तरह से आप सभी ने उनके प्रति प्यार दिखाया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें बेटी की शादी के लिए बधाई दी और उन्होंने उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ें:KL Rahul Athiya wedding: फिल्मी अंदाज में केएल राहुल ने चूमा अथिया शेट्टी का हाथ, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें अभिनेता अपनी टीम के एक सदस्य को उनकी देखभाल करने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश भी देते हैं। बाद में, वीडियो में, मराठी में बोलते हुए, वह प्रतीक्षा कर रहे पैपराजी को कहते हैं कि आज कोई भी तस्वीरों के लिए नहीं आएगा, वे शादी के बाद आएंगे। ये भी पढ़ें: इस जगह पर शादी रचाएंगे अथिया-राहुल, सामने आया मंडप का वीडियो

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की कब होगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार को ही आमंत्रित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, अथिया और राहुल एक दूसरे को पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ में स्पॉट किया जाता है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी हाल ही में दुबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने नए साल का जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें खुद अथिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अभी पढ़ें - ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.