Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Suhana Khan With Agastya Nanda: पार्टी में एक दूजे के करीब दिखे Suhana Khan और Agastya Nanda, वीडियो वायरल

Suhana Khan With Agastya Nanda: हाल ही में फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ का बर्थडे था जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स नजर आए। इस बर्थडे पार्टी में शनाया कपूर, खुशी कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान, अगस्त्य नंदा जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। बर्थडे पार्टी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन […]

Suhana Khan And Agastya Nanda

Suhana Khan With Agastya Nanda: हाल ही में फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ का बर्थडे था जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स नजर आए। इस बर्थडे पार्टी में शनाया कपूर, खुशी कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान, अगस्त्य नंदा जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। बर्थडे पार्टी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन पार्टी का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया है, जिसके बाद फैंस कहने लगे हैं कि अगस्त्य और सुहाना के बीच पक्का कुछ चल रहा है।

अगस्त्य ने दी सुहाना खान किस (Suhana Khan With Agastya Nanda)

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो को varindertchawla नाम से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि पार्टी खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तानिया श्रॉफ गेस्ट को सी ऑफ करने बाहर आई हैं और इस दौरान उनके साथ अगस्त्य नंदा भी हैं। वहीं अगस्त्य के साथ शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। वीडियो में अगस्त्य सुहाना का ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुहाना को गाड़ी में बिठाकर अगस्त्य ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया, जिसके बाद अफवाहों को और हवा मिल गई।

लोगों ने कही ऐसी बातें

वहीं अब वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये दोनों पक्का डेट कर रहे हैं”। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, “अगस्त्य जेंटलमैन है”। एक और यूजर लिखते हैं, “दोनों अच्छे लग रहे हैं”।

सुहाना और अगस्त्य का पार्टी लुक

इवेंट के लिए सुहाना ने शिमरी लॉन्ग ड्रेस और हील्स पहनी हुई थी। साथ ही अगस्त्य ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए। इस पार्टी में सुहाना और अगस्त्य के अलावा कई स्टार्स शामिल हुए। पार्टी में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन और प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी दिखाई दी।

First published on: Mar 29, 2023 04:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.