Ranveer Singh Statement: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के एनर्जी स्टार है। एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। एक्टर का हर अंदाज फैंस के अंदर एनर्जी जगाता है। वहीं उनकी फिल्मों का भी फैंस को हर पल इंतजार रहता है। हालही में रणवीर सिंह ने एक बयान दिया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, रणवीर सिंह ने ये बयान पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए दिया है।
पत्नी दीपिका के लिए कही ये बात
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘घरेलू’ हैं और उन्हें होममेकर बनना काफी पसंद है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की। रणवीर सिंह ने आगे कहा कि, ‘उन्हे ये ‘बेहद प्यारा’ लगता है और साथ ही वो दीपिका को चिढ़ाते भी हैं कि वो ‘एक डॉल हाउस वाली छोटी गर्ल’ की तरह हैं और वो साथ में खूब मस्ती करते हैं।
कपल ने खरीदा नया घर
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है। वहीं रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, ‘हम दोनों को नए घर में टाइम बिताना पसंद करते हैं।’ इसी के साथ आगे कहा कि, ‘वो अपने हर काम में इतनी बिजी रहती है और मैं भी बिजी रहता हूं, और वो बहुत घरेलू है।’ इसी के साथ आगे कहा कि, ‘हम ज्यादा बाहर नहीं जाते हैं और हम घर पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।’ आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में साथ दी है।
और पढ़िए –Urvashi Rautela video: उर्वशी रौतेला ने भाई की शादी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
कपल का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। इसी के साथ वो शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी लीड़ रोल निभाती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’ में दिखाई देंगे जिसमें दीपिका पादुकोण का डांस देखने को मिलेगा और इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें