Stardust Event: भूमि पेडनेकर-वाणी कपूर ने बोल्ड लुक से मचाया तहलका, बताएं कौन बेस्ट?

Stardust Event: स्टारडस्ट इवेंट में भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर ने अपने लुक से तहलका मचा दिया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Stardust Event: स्टारडस्ट ने सक्सेसफुली अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इसी खुशी में स्टारडस्ट की ओर से बीती रात एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं इसके रेड कार्पेट से दो हसीनाओं भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। डीवा अपने बोल्ड लुक से तहलका मचाती नजर आई हैं।

Stardust Event में Bhumi-Vaani का जलवा

स्टारडस्ट इवेंट (Stardust Event) से भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के लुक को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। क्लिप में दोनों हसीनाएं एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों को शटरबग्स के लिए सोलो पोज देते भी देखा जा सकता है। जहां वाणी कपूर, गोल्डन कलर की सेक्विन-थाई हाई स्लिट में बालों की पोनी बना न्यूड मेकअप में बेहद खूबसूरत लगीं। तो वहीं भूमि पेडनेकर को एमेरल्ड ग्रीन फ्रंट ओपन गाउन में बोल्ड लुक से तहलका मचाते देखा गया। भूमि ने कैमरे के सामने अपने एब्स भी बखूबी फ्लॉन्ट किए।

ये भी पढ़ें:Pathaan Craze: ‘पठान’ का जादू बरकरार, राष्ट्रपति भवन में रखी गई स्क्रीनिंग

- विज्ञापन -

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर (Bhumi Pednekar Vaani Kapoor) का ये वीडियो और उनका अंदाज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही फैंस का काफी अटैंशन ग्रैब कर रहा है। यूजर्स क्लिप पर दोनों के लुक को देख ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Pathaan Box Office Collection Day-4: ‘पठान’ के आगे पस्त केजीएफ 2-बाहुबली, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

Bhumi-Vaani के लुक पर फैंस का रिएक्शन 

भूमि-वाणी के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,’भूमि इन दिनों बहुत कोशिश कर रही हैं, हाल के सभी आउटिंग में इतना स्किन शो।’ दूसरे ने लिखा है,’ये लो बेकार में उर्फी बदनाम है…ये लोग फैशन के नाम पर क्या कर रहे हैं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’कोई एसी चला दो यार।’ इस तरह लोग पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस इवेंट में मनोज बाजपेयी, मधुर भंडारकर, अनिल कपूर, निम्रत कौर, सान्या मल्होत्रा, टिस्का चोपड़ा, श्रिया सिरन, नरगिस फाकरी, मनीष पॉल, आयुष शर्मा, रेखा और रवीना टंडन जैसे सितारे शिरकत करते देखे गए थे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Don't miss

108MP कैमरा वाले इस धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्ध, जल्द खरीदें

OPPO Reno8T 5G: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये है और एक धासू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके...

108MP कैमरा के साथ भारत में तहलका मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ 5G फोन, कीमत होगी 20,000 से कम

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप दिग्गज टेक कंपनी वनप्ल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए...

Oneplus TV Y1S 40 inch मॉडल भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

Oneplus TV Y1S 40 inch: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस फरवरी 2021 में भारत में एक धांसू टीवी OnePlus TV Y1s को लॉन्च किया था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version