देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों ही अपनी शादी कर अपना घर बसा चुकी है। प्रियंका ने बीते साल दिसंबर में ही अमेरिकी सिंगर औऱ रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। निक औऱ प्रियंका की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। दोनों ने इंडिया में ही शादी की थी. वहीं निक प्रियंका की शादी के बाद सबकी नजरें निक की होने वाली भाभी औऱ प्रियंका की होने वाली जेठानी यानि सोफी टर्नर पर टिकी हुई थी। दरअसल निक के भाई जॉय जोनस सोफी टर्नर के साथ लंबे वक्त से रिलेशन में हैं। दोनों की शादी को लेकर भी अबतक कई बार खबरें आ चुकी हैं। अब लीजिए आखिरकार सोफी टर्नर ने शादी कर ली है।
बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। हाल ही में सोफी और जॉय जोनस ने शादी कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। हुआ ये है कि हाल ही में लॉस एंजलिस में बिल बोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स हुआ है। इस अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। इसके साथ ही अवॉर्ड शो में सोफी टर्नर औऱ जॉय जोनस समेत जोनस ब्रदर्स मौजूद रहे।
इस अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स ने परफोर्म भी किया था। इसी अवॉर्ड शो के बाद सोफी औऱ जॉय ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें आई हैं। इन तस्वीरों में सोफी औऱ जॉय शादी करते दिख रहे है।
दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से ही हुई है। वेडिंग के दौरान सोफी जहां व्हाइट वेडिंग गाउन में दिख रही हैं तो वहीं जॉय भी ग्रे सूट में नजर आ रहे है। स्टेज पर दिख रहे है।
वहीं शादी के बाद दोनों एक दूसरे के साथ नजर आए हैं। हॉलीवुड सिंगर और रैपर डिप्लो ने अपनी इंस्टो स्टोरी में इस बात का खुलासा किया है.
हालांकि अभी किसी की भी तरफ से इस शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। खैर अब जो भी हो प्रियंका के बाद सोफी भी शादी कर चुकी हैं।