TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका की शादी को अटेंड करने इंडिया पहुंचे उनके जेठ-जेठानी, एयरपोर्ट पर आए नजर, देखिए वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने जा रही है। शादी में अब बस 5-6 दिन ही बाकी हैं। बीते दिनों में ही दोनों का रोका हुआ और सगाई हुई, इसके बाद अब नजरें सबकी इनकी शादी पर है। दीपिका और रणवीर के बाद बॉलीवुड की ये दूसरी बड़ी […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने जा रही है। शादी में अब बस 5-6 दिन ही बाकी हैं। बीते दिनों में ही दोनों का रोका हुआ और सगाई हुई, इसके बाद अब नजरें सबकी इनकी शादी पर है। दीपिका और रणवीर के बाद बॉलीवुड की ये दूसरी बड़ी शादी होने जा रही है। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है। हाल ही निक जोनस इंडिया पहुंचे हैं। निक सीधे दिल्ली पहुंचे, जहां प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थी। यहां दोनों ने सेलिब्रेशन भी किया।



 अब लीजिए निक के भाई और उनकी पार्टनर एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी इंडिया आ चुकी हैं। प्रियंका के होने वाले जेठ और जेठानी इंडिया में निक-प्रियंका की शादी के लिए आ चुके हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। जहां ये दोनों नजर आए हैं। सोफी हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 



ऐसे में वो इंडिया खास प्रियंका की शादी के लिए आई हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को हाल ही में स्पॉट किया गया है। सोफी लॉन्ट शर्ट और जूतों में नजर आईं तो वहीं निक के भाई जॉय जोनस येलो जैकेट में दिखे। 



दोनों काफी कूल अंदाज़ में नजर आए हैं। दोनों ही प्रियंका-निक की शादी के लिए जोधपुर पहुंचेगे। हालांकि पहले ये मुंबई में पीसी के घर पर रुकने वाले हैं। निक पहले ही इंडिया आ चुके है। बताया जा रहा है कि जल्द ही निक के माता-पिता भी इंडिया पहुंचने वाले हैं।

 फिलहाल शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका पहले फ्लाइट से उदयपुर जाएंगी। फिर वहां से वो हेलिकॉप्टर लेंगी और वेन्यू तक पहुंचेगी। प्रियंका के साथ साथ उनके दोस्त और फैमिली वाले भी हेलिकॉप्टर से ही उम्मेद भवन तक पहुंचेगे।

 29 नवंबर को वो हेलिकॉप्टर से वहां पहुंचेगी तो 3 दिसंबर को वापस आएंगी। दोनों की शादी 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से होगी, तो वहीं 3 दिसंबर को प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग करेंगी। शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन होगा। खबर है प्रियंका-निक के दो रिसेप्शन होंगे। पहला मुंबई और दूसरा दिल्ली में होगा। अब फिलहाल दोनों की शादी का हर किसी को इंतजार है।


PC- Instagram/viral bhyani 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.