TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

PICS- जेठानी की बैचलर पार्टी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका, बिना देवरानी के एंजॉय कर रही हैं सोफी

देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ निक जोनस से शादी करके अपना घर बसा चुकी है। निक से शादी के बाद पीसी अब काफी खुश चल रही है। इस वक्त प्रियंका इंडिया में हैं। वहीं बीते दिनों ही निक के भाई जॉय जोनस और सोफी टर्नर से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। निक के […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ निक जोनस से शादी करके अपना घर बसा चुकी है। निक से शादी के बाद पीसी अब काफी खुश चल रही है। इस वक्त प्रियंका इंडिया में हैं। वहीं बीते दिनों ही निक के भाई जॉय जोनस और सोफी टर्नर से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। निक के भाई जॉय जोनस सोफी टर्नर के साथ लंबे वक्त से रिलेशन में हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही थी। हालांकि दोनों ने कुछ दिन पहले ही चुपके से शादी कर ली थी। 

वहीं दोनों जल्द ही ऑफिशियली धूमधाम से भी शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले प्रियंक की जेठानी सोफी टर्नर इस वक्त अपनी बैचलर पार्टी को इंजॉय कर रही हैं। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें आई हैं। इन तस्वीरों में सोफी नजर आ रही हैं। फ्रांस में अपनी ग्रैंड शादी से पहले सोफी और जॉय इस वक्त बची कुची बैचलर लाइफ को जी लेना चाहते हैं। 

इसीलिए इस वक्त सोफी यूरोप में अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। प्राग और बुडापेस्ट में सोफी टर्नर ने बैचलर पार्टी की है। हालांकि इस पार्टी का प्रियंका चोपड़ा हिस्सा नहीं है। दरअसल प्रियंका भारत में अपने काम के चलते आई हुई हैं। बीते दिनों से ही वो इंडिया में हैं। पहले उन्होंने अपने कुछ कामों को पूरा किया। वहीं इसके बाद प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की रैपअप पार्टी में शामिल हुईं। सोफी की बैचलर पार्टी की थीम भी काफी हटकर है। जहां ये सभी रंग बिरंगे बालों में नजर आईं हैं। बता दें कि, जो जोनस और सोफी टर्नर बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड 2019 को अटेंड कर रहे थे। इसके बाद दोनों चर्च में पहुंचे और शादी रचाई। इससे पहले जो ब्रदर्स ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में परफॉर्म भी किया। ऐसे में परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी भनक नहीं लगने दी। 

जो और सोफी के एक फैन पेज ने इस शादी की फोटो को शेयर की थी। शादी में सोफी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद रहीं थी। हो सकता है कि फ्रांस में होने वाली शादी में प्रियंका जरूर मौजूद होगीं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.