---विज्ञापन---

आ जाओ, मम्मी-पापा… 30 हजार की भीड़ में खोया बच्चा, सोनू निगम के इस कदम ने जीता दिल, Video देख फैंस बोले- ‘रियल हीरो’

सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वो अपने सॉन्ग्स को लेकर नहीं, बल्कि एक ऐसे काम की वजह से जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है, एक छोटे से बच्चे के चेहरे पर खिली मुस्कान सिंगर के इंसानियत भरे कदम की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रही है.

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर अपने गानों से नहीं, बल्कि अपने दिल से लोगों का दिल जीतते नजर आए हैं. हाल ही में कर्नाटक के हुबली में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू निगम ने इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की.

30 हजार की भीड़ में खोया बच्चा

दरअसल, हुबली में सोनू निगम का ग्रैंड लाइव शो चल रहा था. करीब 30 हजार लोग उनके गानों का आनंद लेने पहुंचे थे. इसी भारी भीड़ के बीच एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. भीड़ में अकेला पड़कर बच्चा डर और घबराहट में आ गया.

---विज्ञापन---

सोनू निगम ने रोका शो, बच्चे का थामा हाथ

जब इस बात की जानकारी ऑर्गेनाइजर्स को मिली, तो उन्होंने बच्चे को सेफली स्टेज पर पहुंचाया, ताकि उसकी फैमिली को ढूंढा जा सके. स्टेज पर बच्चे को देखकर सोनू निगम ने तुरंत अपना गाना रोका, उन्होंने बच्चे का हाथ थामा और बड़े प्यार से उससे बात करने लगे. सोनू का अंदाज इतना सुकून देने वाला था, कि कुछ ही मिनटों में बच्चा शांत हो गया.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, सोनू निगम ने बच्चे के डर को दूर करने के लिए हंसी-मजाक के मूड में आकर गाना गाना शुरू किया, जिससे माहौल लाइट हो गया और बच्चा मुस्कुराने लगा.

'आ जाओ मम्मी-पापा…' गाकर ढूंढी फैमिली

सोनू निगम ने स्टेज से गाते हुए कहा, 'श्री साई आ जाओ मम्मी-पापा इसको ले जाओ, जल्दी आकर इसको ले जाओ…' इसके बाद सोनू निगम ने बच्चे से पूछा कि उसके मम्मी-पापा कहां हैं? तब बच्चे ने बताया कि वो अपने चाचू के साथ आया है. सोनू निगम ने तुरंत स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाया.

ऐसे ही बच्चे को नहीं सौंपा

सबसे खास बात ये रही, कि सोनू निगम ने बच्चे को सौंपने से पहले पूरी तरह कंफर्म किया, कि सामने खड़ा शख्स वाकई में उसकी फैमिली का मेंबर है या नहीं, जब पूरी से श्योरिटी कर ली उसी के बाद सिंगर ने बच्चे को उसके चाचू को सौंपा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोनू निगम ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद बच्चा काफी डर गया था, लेकिन उनसे मिलने के बाद वो सहज हो गया.

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सोनू निगम की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस उन्हें 'रियल हीरो' बता रहे हैं, और कह रहे हैं, कि सोनू ने साबित कर दिया, कि वो सिर्फ बेहतरीन सिंगर ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---