Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

मां बनने के बाद सोनम करेंगी काम! पापा अनिल कपूर ने बेटी के करियर पर कही ये बात

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की (Sonam Kapoor Pregnancy) अनाउंसमेंट की थी। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) संग कुछ फोटोज शेयर की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको फैंस और […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की (Sonam Kapoor Pregnancy) अनाउंसमेंट की थी। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) संग कुछ फोटोज शेयर की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको फैंस और परिजनों ने बधाई दी थी। वहीं अब अनिल कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर सोनम कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोनम कपूर को लेकर ये बात सामने आ रही थी कि क्या वो मां बनने के बाद फिल्मों में काम करेंगी। इसपर अब अनिल कपूर ने अपनी बेटी के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं।

अनिल कपूर (Anil Kapoor Statement) ने अपने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और कहा कि, सोनम एकदम परफैक्ट मां बनेगी और मां बनने के बाद वो काम भी करेंगी। इसी के साथ कहा कि, ‘जब मैंने पहली बार ये खबर सुनी तो मैं खुश होने के साथ-साथ काफी इमोशनल हो गया था। सोनम परफेक्शनिस्ट हैं। अनिल कपूर ने कहा कि, ‘मुझे उम्मीद है कि वो मां भी परफेक्ट ही बनेंगी। मैं सोनम के लंदन, दिल्ली और मुंबई वाले घर में रहा हूं और उन्होंने काफी अच्छे से हैंडल किया है।’

एक्टर अनिल ने सोनम कपूर के काम के बारे में भी बात की और कहा क, ‘ना सिर्फ पर्सनली बल्कि प्रोफेशनली भी सोनम काफी अच्छी होने वाली हैं। वो परफेक्ट वर्किंग वुमन होगी। मेरी पत्नी ने अमेरिका में काम किया है। सोनम की मौसी इंटीरियर डिजाइनर रही हैं और मेरी सास भी काम करती थी। सोनम को हमेशा से काम करना पसंद है। वो जो भी करती हैं दिल से करती हैं और ये उनको काफी अच्छा लगता है।’

वहीं सोनम कपूर ने के वर्कफ्रंट की बात करे तो, उन्होंने अपनी फिल्म ‘ब्लाइंड’ (Blind) की शूटिंग प्रेग्नेंसी से पहले खत्म कर ली थी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सोनम कपूर ने प्रेम रतन धन पायो, खूबसूरत जैसी फिल्मों में काम करके खुद का एक मुकाम हासिल किया है।

First published on: Apr 24, 2022 11:30 AM