TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonam Kapoor Look: ब्लैक ड्रेस में सोनम कपूर ने बरपाया कहर, अंदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Sonam Kapoor Look: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस को दीवाना बनाता है। सोनम कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं। वहीं अब सोनम कपूर का नया लुक देखने को मिल रहा है, जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं। […]

Sonam Kapoor Look
Sonam Kapoor Look: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस को दीवाना बनाता है। सोनम कपूर की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं। वहीं अब सोनम कपूर का नया लुक देखने को मिल रहा है, जिसपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की फोटोज को देखकर फैंस उनके स्टाइल और फैशन सैंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ब्लैक लुक में गिराई बिजलियां

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस लुक में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ब्लैक कलर के 'वन-पीस' गाउन में नजर आ रही हैं। हर फोटो में सोनम कपूर कातिलाना पोज देती हुई दिख रही हैं। सोनम कपूर ने इन फोटोज में बालों को खुला रखा है साथ ही ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हील्स पहने हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का मेकअप भी उनपर जच रहा है और वो कानों में एक्ट्रेस ने सिल्वर इयररिंग्स पहने हैं। और पढ़िए –SRK Look In Besharam Rang Song: ‘बेशर्म रंग’ गाने में शाहरुख खान के लुक की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर छाई फोटोज

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई है। इन फोटोज को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोनम कपूर को बॉलीवुड में 'फैंशन क्वीन' कहा जाता है और ये उनके इस लुक से साफ झलक रहा है। एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर 'स्टनिंग' लिखा। और पढ़िए –Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार को रोता देख सलमान खान ने बढ़ाया हौसला, भाईजान ने कही ये बड़ी बात

फैंस ने जमकर किए कमेंट

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फोटोज को देखकर फैंस अपना दिल हार रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'आइकॉन' लिखा। इसी के साथ कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी बनाया। आपको बता दें, सोनम कपूर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और वो अब एक दम फिट है। सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं और खबर है कि वो जल्द ही एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आ सकती है और अब फैंस एक बार फिर उन्हें पर्दे पर देखना चाह रहे हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.