---विज्ञापन---

Sonam Kapoor: पति आनंद संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं सोनम कपूर, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे कभी वो बेबी बंप फ्लॉन्ट […]

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे कभी वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है तो कुछ तस्वीरों में पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंच करती दिखाई दे रही हैं।

सोनम इस दौरान एक येलो कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी कंफर्टेबल लग रही हैं। सोनम ने इस दौरान की अपनी फुल लुक भी शेयर की। इसमें आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर ने ड्रेस के साथ शूज पहने हैं। सोनम ने पति आनंद की तस्वीर भी शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी दिल और जिंदगी।

बता दें इससे पहले सोनम ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी एल्बम में एक और फोटो डाली थी। ये कपल अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फोटोशूट में सोनम कपूर जहां न्यूड शेड की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

तो वहीं उनके पति आनंद अहूजा कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं। पती आनंद ने सोनम कपूर का बेबी बंप टच किया हुआ है। सोनम (Sonam Kapoor) ने खुशनुमा तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ओब्सेस्ड विद यू आनंद आहूजा। कपूर परिवार और अहूजा परिवार में खुशियों का महौल बना हुआ है।

 

और पढ़िएऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, इस फिल्म में आएंगी नजर

 

हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें.

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 02, 2022 03:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.