Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor: बेबी बंप के साथ पब्लिक प्लेस नजर आईं सोनम कपूर, देखें वीडियो

Sonam Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस लंदन से मुंबई लौटी थी। हालांकि एक्ट्रेस की कोई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आए थे। लेकिन बीती शाम एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ मुंबई में स्पॉट हुई। पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया […]

Sonam Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस लंदन से मुंबई लौटी थी। हालांकि एक्ट्रेस की कोई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आए थे। लेकिन बीती शाम एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ मुंबई में स्पॉट हुई। पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनम कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई।

येलो कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वो बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि सोनम कपूर रेस्ट्रो से बाहर निकली नजर आ रही है। इस दौरान व्हाइट कलर मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। एक्ट्रेस चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बेबी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

और पढ़िए –विक्की कौशल संग बर्थडे सेलिब्रेट करने वेकेशन पर निकलीं कटरीना कैफ, देखें वीडियो

 

एक फैन ने लिखा, ‘वो बहुत गॉर्जियस दिख रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे इसके कपड़े बहुत पसंद आते हैं। मुझे नहीं पता क्यों।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘वो बहुत क्यूट दिख रही हैं।’ कई लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो पर भी कमेंट किया है। बता दें मुंबई में दूसरी बार उनकी गोदभराई की रस्म भी होने वाली है, जिसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। 17 जुलाई को सोनम कपूर की पंजाबी रीति रिवजों से गोद भराई होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर की गोदभराई (Sonam Kapoor Second Baby Shower) की रस्म उनकी मां सुनीता कपूर की बहन कविता सिंह के बांद्रा स्थित घर पर होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे शामिल होंगे। पूरा कपूर शानदान भी शरीक होगा। इन्हें खास अंदाज में इनविटेशन भी भेजा जा चुका है।

इन सिलेब्स में स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, मसाबा गुप्ता, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले लंदन में भी सोनम कपूर की बेबी शावर पार्टी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी का नाम ‘ब्लाइंड’ है, जिसे Shome Makhija ने डायरेक्ट किया है। इसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और Lillete Dubey ने भी अहम भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि सोनम ने इसकी शूटिंग पिछले साल की थी और ये इसी साल रिलीज होगी।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 15, 2022 10:53 AM