Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने शेयर की बेबी शॉवर पार्टी की अनदेखी तस्वीरें

Sonam Kapoor Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंसमेंट की थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में हुए अपने बेबी शॉवर की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बता दें कि लंदन में सोनम कपूर (Sonam […]

Sonam Kapoor Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंसमेंट की थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में हुए अपने बेबी शॉवर की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

बता दें कि लंदन में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बेबी शॉवर (Baby Shower) पार्टी आयोजित की थी, जिसमें रिया कपूर (Rhea Kapoor) सहित कई मेहमान शामिल हुए थे। सोनम कपूर के बेबी शावर पार्टी से जुड़ी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं।

सोनम ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वो एक गुलाबी रंग के गाउन में दिख रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ पोज देते हुए एक्ट्रेस काफी खुश भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पिंक मैक्सी ड्रेस में ख‍िली हुई नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ईयर‍िंग्स, रिंग्स से टीमअप किया था।

इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनम ने एक लवली नोट भी लिखा है। सोनम ने लिखा है, ‘ये सब अब वास्तविक लगने लगा है, ये बच्चा जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है और मैं ईशा भारती पसरीचा की बहुत आभारी हूं, अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए, साथ ही मेरे पसंदीदा लोगों को एक साथ लाने और सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद देने के लिए’।

जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने डाइन‍िंग टेबल पर किए गए फ्लावर डेकोरेशन, फूड आइटम्स, एंजॉय करते गेस्ट्स की झलक दिखाई है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। ये कपल शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहा है। सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो. वो पिछली बार वेब सीरीज ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आई थीं। अब वो फिल्म ‘ब्लाइंड’ में काम करती दिखाई देंगी।

First published on: Jun 18, 2022 07:20 PM