Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैंस को दिया प्रेग्नेंसी गोल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है।

इन फोटोज में एक्ट्रेस का पहनावा, अंदाज, पोज सबकुछ काफी अलग नजर आ रहा है। तस्वीरों में सोनम ब्लैक कलर के नेट काफ्तान में नजर आ रही है। इसपर एक्ट्रेस ने पिंक और गोल्डन कलर के हैवी ईयररिंग कैरी किए हुए हैं। साथ ही ब्लैक कलर की हाइ हिल्स कैरी कर काफी हसीन नजर आ रही हैं। सोनम कपूर के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ डार्क आई मेकअप किया हुआ है। वहीं बालों का बन बनाया हुआ है।

 

और पढ़िएसोनम कपूर के घर में काम करने वाली नर्स ने की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने पिछले महीने ही अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। इन दिनों एक्ट्रेस 4 महीने के प्रेग्नेंट है। कपूर परिवार और अहूजा परिवार में खुशियों का महौल बना हुआ है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी।

अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Apr 18, 2022 07:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.