TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे ‘वायु’ की झलक, क्यूटनेस पर फिदा फैंस

Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर बॉलीवुड की चहीती एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने 20 अगस्त 2022 को बेटे ‘वायु’ को जन्म दिया। वायु के जन्म के बाद से ही फैंस उनका चेहरा देखने को बेताब थे। वहीं बेटे के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर सोनम कपूर ने उनकी झलक दिखा दी है। वायु की […]

Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे 'वायु' की झलक, क्यूटनेस पर फिदा फैंस
Sonam Kapoor Son: सोनम कपूर बॉलीवुड की चहीती एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने 20 अगस्त 2022 को बेटे 'वायु' को जन्म दिया। वायु के जन्म के बाद से ही फैंस उनका चेहरा देखने को बेताब थे। वहीं बेटे के जन्म के 6 महीने पूरे होने पर सोनम कपूर ने उनकी झलक दिखा दी है। वायु की क्यूटनेस पर फैंस समेत सितारे भी फिदा हो गए हैं।

सोनम कपूर ने दिखाई बेटे 'वायु' की झलक (Sonam Kapoor Son)

सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे वायु की साथ की एक तस्वीर और उनका एक वीडियो साझा (Sonam Kapoor Post) किया है। पिक्चर में सोनम कपूर अपने लाडले (Sonam Kapoor Son) को गोद में ली बैठी नजर आ रही हैं। वहीं वायु को खिलौने से खेलते देखा जा रहा है। इस दौरान सोनम येलो कलर के नाइट सूट में बेहद प्यारी लगी हैं। वहीं वायु ऑल व्हाइट अटायर में काफी क्यूट लगे हैं।

Sonam Kapoor का बेटे के नाम खास नोट 

वीडियो की बात करें तो, इसमें वायु आहूजा (Vayu Ahuja) जमीन पर उलटे लेटकर खिलौनो से खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को साझा करते हुए सोनम कपूर ने बेटे के नाम खास नोट लिखा है। कैप्शन है,'मेरे वायु के 6 महीने। दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी... मेरी सबसे बड़ी दुआ... लव यू माय डार्लिंग बॉय... तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग्स #6monthsold #6monthspostpartum #vayusparents #everydayphenomenal का भी इस्तेमाल किया है।

Vayu Ahuja की क्यूटनेस पर सब फिदा

सोनम कपूर का ये पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है। फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। बिपाशा बसु ने लिखा है,'Awwww. भगवान क्यूटी पर आशीर्वाद बनाए रखे।' वायु के पिता और सोनम के पति आनंद आहूजा ने लिखा है,'पजामा पार्टी।' वहीं संजय कपूर, भावना पांडे और जोया अख्तर ने रेड हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप कर बच्चे पर प्यार लुटाया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.