Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Son Photo: सोनम कपूर ने बेटे वायु की शेयर की खूबसूरत तस्वीर, देखें…

Sonam Kapoor Son Photo: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया था। वह शादी के करीब चार साल बाद मां बनी हैं। अब उन्होंने अपने राजकुमार का फोटो लोगों के बीच शेयर की हैं। फैंस उनके लाडला पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। View this […]

Sonam Kapoor son photo
Sonam Kapoor son photo

Sonam Kapoor Son Photo: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया था। वह शादी के करीब चार साल बाद मां बनी हैं। अब उन्होंने अपने राजकुमार का फोटो लोगों के बीच शेयर की हैं। फैंस उनके लाडला पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सोनम ने शेयर की बेटे तस्वीर

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर कर बेटे वायु की झलक साझा की हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने क्यूट बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बेबी चेयर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान वायु ने रेड एंड व्हाइट कलर की धारीदार ड्रेस पहने हुए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए  एक्ट्रेस ने लिखा, संडे मॉर्निंग प्ले टाइम।

इस दिन रचाई थी शादी

आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई, 2018 को शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त डेट किया था। वहीं, शादी के लगभग 4 साल बाद 20 अगस्त, 2022 को सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया।

और पढ़िएVideo: जब शाहरुख खान को देखकर हैरान हो गई थीं हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन, देखें

अपने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए सोनम ने एक नोट साझा की थी। जिसमें लिखा था, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर और दिल झुकाकर स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार का धन्यवाद। ये हमारी नई पारी की शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन अब हमेशा के लिए ब दल गया है…

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो करें एक्ट्रेस जल्द ही शोमे मखाजी की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में पूरब कोहली के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ब्लाइंड कोरियन क्राइम-थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन अहं सांग-हून ने किया था।

और पढ़िएSaifeena Photos: सैफ अली खान और करीना कपूर खान का दिखा रॉयल लुक, देखें तस्वीरें

सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में कैमियो के तौर पर दिखाई दी थीं। ये फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 04, 2022 07:57 PM