---विज्ञापन---

Sonam Kapoor: भतीजी सोनम कपूर से मिलने लंदन पहुंचे संजय कपूर, इस अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार से कोसो दूर लंदन में पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ है। […]

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार से कोसो दूर लंदन में पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ है।

ऐसे में अब एक्ट्रेस से मिलने उनके चाचा और चाची लंदन जा पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) और उनके बेटे जहान कपूर के साथ पहुंची हैं।

बुधवार को इंस्टाग्राम पर महीप ने सोनम और आनंद द्वारा उनके लिए तैयार किए गए भव्य लंच की एक झलक देते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में सोनम पति आनंद आहूजा के साथ अपने लिविंग रूम में आनंद के बगल में एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं।

जहान उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं वहीं संजय-महीप के बगल में बैठे हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आए।

संजय कपूर ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और लिखा है, “प्यारी प्रेग्नेंट भतीजी और आनंद को उनके खूबसूरत घर में देखना काफी सुखद था।” तो वहीं महीप कपूर ने लिखा “दोपहर मेरी खूबसूरत भतीजी, बेबी बंप और आनंद के साथ।”

टेबल पर रखे स्वादिष्ट पकवान दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर अंदाया लगाया जा सकता है कि, ये लंच काफी शानदार हुआ और सभी ने इसे एंजॉय किया। आपको बता दें सोनम कपूर ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। बताया जाता है कि उस वक्त उनकी प्रेग्नेंसी 4 महीने की थी। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि सोनम की डिलीवरी अगस्त में होगी।

 

 

 

 

First published on: Jun 30, 2022 12:40 PM