---विज्ञापन---

Sonam Kapoor : शुरू हुई सोनम कपूर की गोद भराई की तैयारियां, सामने आई इनविटेशन कार्ड की एक झलक

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अलगे महीने मां बनने जा रही हैं। ऐसे में कपूर परिवार और आहूजा परिवार काफी एक्साइडेट है। इसी अब कपूर परिवार ने एक्ट्र्रेस के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी रखी है, जिसमे कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे। […]

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अलगे महीने मां बनने जा रही हैं। ऐसे में कपूर परिवार और आहूजा परिवार काफी एक्साइडेट है। इसी अब कपूर परिवार ने एक्ट्र्रेस के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी रखी है, जिसमे कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे। अनिल कपूर ने मुंबई में गोद भराई की रस्म की तैयारियां कर थी है।

इसके लिए उन्होंने लोगों को इनविटेशन कार्ड देना शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे बेबी शॉवर के निमंत्रण पत्र के साथ एक बड़ा गिफ्ट देखा जा सकता है। सोनम कपूर की इस बेबी शॉवर सेरेमनी को उनके पिता और एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

और पढ़िए –सोनम कपूर ने शेयर की बेबी शॉवर पार्टी की अनदेखी तस्वीरें

खास बात यह है कि यह सेरेमनी सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के घर पर होगी जो बैंडस्टैंड में स्थित है। सोनम कपूर की गोद भराई 17 जुलाई को होने जा रही है। बता दें सोनम कपूर की शादी भी इसी घर में हुई थी। इस पार्टी में स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण , मसाबा गुप्ता और रानी मुखर्जी आएंगी।

और पढ़िए – सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, लंदन में बहन संग किया एंजॉय

इसके अलावा सोनम कपूर के घर के सदस्य जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, और मोहित मारवाह भी मौजूद रहेंगे। बता दें बीते दिनों खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर जल्द मुंबई लौटने वाली हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि सोनम कपूर अपनी डिलिवरी मुंबई में ही गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मई 2018 में मुंबई में शादी रचा ली थी। इनकी भव्य तरह से शादी हुई थी और रिसेप्शन भी धमाकेदार रहा था।

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

  

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 13, 2022 01:27 PM