TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonam Kapoor Pregnancy Workout : प्रेग्नेंसी में जमकर वर्कआउट कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर किया शानदार वीडियो

Sonam Kapoor Pregnancy Workout: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में इटली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक खूबसूरत बेबीमून को सेलिब्रेट किया था। […]

Sonam Kapoor Pregnancy Workout: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में इटली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक खूबसूरत बेबीमून को सेलिब्रेट किया था। इसी बीच अब सोनम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपने घर पर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी दिखाया कि वो ज्यादातर घर का खाना ही प्रेफर कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘सबसे खूबसूरत होने वाली सोनम कपूर। होम स्ट्रेच एसके ... हमें यह मिल गया।’ सोनम ने वीडियो को रीपोस्ट किया और लिखा, ‘#pregnancyworkouts।’उन्होंने अपने शानदार खाने की भी एक झलक शेयर की। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘घर का खाना!!!!!!’ आपको बता दें बीते दिनों खबर आई थी की सोनम कपूर लंदन से वापस मुंबई लौट आई हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई में ही वो अपने बच्चों को जन्म देगी। बता दें इस साल मार्च में अपने बच्चे के आने की घोषणा की। उन्होंने अपने फोटोशूट से खूबसूरत फोटोज शेयर कीं और लिखा, ‘चार हाथ। आपको उठाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। जो आपके साथ, हर कदम पर एक साथ चलेंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। उन्होंने स्कॉटलैंड में महामारी के दौरान फिल्म की शूटिंग की थी  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.