Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस को खुशखबरी का इंतजार

Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैंशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं वोमां बनने वाली हैं और वो इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। वहीं एक बार फिर सोनम […]

Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैंशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं वोमां बनने वाली हैं और वो इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। वहीं एक बार फिर सोनम कपूर ने अपनी नई फोटो शेयर की है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor Post) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप को दिखाते हुए मिरर सेल्फी शेयर की है जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। सोनम इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सेल्फी से कुछ घंटे पहले, सोनम ने अपनी और पति आनंद आहूजा की एक क्लिप भी शेयर की थी। कुछ दिन पहले भी सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ एक फोटोशूट भी करवाया था जिसमें वो ब्लैक नेट की ड्रेस में कहर ढाती हुई नजर आई थी।

 

और पढ़िए –  एक समय में बॉलीवुड की टॉप स्टार थीं मीनाक्षी शेषाद्री, सालों बाद बदल गया है एक्ट्रेस का लुक

इन फोटोज में वो बला की खूबसूरत लग रही है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। वहीं वो ब्लैक मोनोकिनी पहने पति आनंद की गोद में सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही है जिसपर फैंस ने खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, अनिल कपूर ने कुछ दिन पहले ये खुलासा किया था कि, सोनम कपूर बेबी होने के बाद भी फिल्मों में काम करेंगी जिसे सुनकर फैंस खुशी से जूम उठे है।

वहीं अब फैंस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया था कि प्रेगनेंसी के शुरुआती दिन उनके लिए काफी मुश्किल थे। पहले तीन महीने तक उन्हें कई शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ा लेकिन वो मां बनने के एहसास को महसूस कर रही हैं। वहीं अब फैंस सोनम कपूर से खूशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 31, 2022 02:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.