TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonam Kapoor Baby: बेटे को लेकर घर लौटीं सोनम कपूर, सामने आया वीडियो

Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गई हैं।हाल ही में सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। अब सोनम, पति आनंद आहूजा के साथ अपने बेटे को लेकर घर वापस आ चुकी हैं।   घर लौटीं सोनम कपूर […]

Sonam Kapoor Baby: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गई हैं।हाल ही में सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। अब सोनम, पति आनंद आहूजा के साथ अपने बेटे को लेकर घर वापस आ चुकी हैं।  

घर लौटीं सोनम कपूर

सोनम कपूर का यह वीडियो (Sonam Kapoor Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी दिखाई दे रहे हैं। आनंद आहूजा ने बच्चे को गोद में ले रखा है। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस गाड़ी से निकल घर की ओर चली जाती हैं।

आनंद आहूजा ने बांटी मिठाई

अपने बच्चे के जन्म की खुशी में आनंद आहूजा ने हॉस्पिटल के बाहर सभी मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। इस दौरान उनके साथ दिग्गज एक्टर और उनके ससुर अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी नजर आए। नाती के जन्म की खुशी अनिल कपूर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहले ही जता चुके हैं।

20 अगस्त को हुआ था बेटे का जन्म

20 अगस्त को सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी साल मार्च में अपने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। सोनम और आंनद का यह पहला बच्चा है।प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस लंदन में थीं। हालांकि डिलीवरी से कुछ वक्त पहले वो मुंबई लौट आईं। बीते दिनों उन्होंने यह भी कहा था कि अभी उन्होंने नहीं सोचा है कि वो बच्चे की स्कूलिंग इंडिया में करेंगी या लंदन में।  

शादी के चार साल बाद बनीं मां

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में मुंबई में शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। एक्ट्रेस की इस खुशी में इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.