Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Baby Shower: लंदन में हुआ सोनम कपूर का बेबी शॉवर, रॉयल लुक में नजर आई एक्ट्रेस

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंसमेंट की थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी शॉवर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। लंदन में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा […]

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंसमेंट की थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी शॉवर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

लंदन में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बेबी शॉवर (Baby Shower) पार्टी आयोजित की, जिसमें रिया कपूर (Rhea Kapoor) सहित कई मेहमान शामिल हुए। सोनम कपूर के बेबी शावर पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।

सोनम कपूर का बेबी शॉवर बिल्कुल किसी सपने के सच होने जैसा रहा। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने पिंक कलर का आउटफिट में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही थी। बेबी शॉवर को दिलचस्प बनाने के लिए आर्टिस्ट लियो कल्याण को भी बुलाया गया था, जिन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देकर वहां मौजूद हर गेस्ट को खूब एंटरटेन किया। लियो कल्याण ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के साथ फोटोज भी शेयर की है।

इसके अलावा उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया है। लियो कल्याण लिखते हैं, ‘बॉलीवुड में एक स्पाइस गर्ल. मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया है कि जीवन क्या है?’. बेबी शॉवर की इनसाइड फोटोज में सोनम कपूर का हंसता हुआ चेहरा देख कर पता चल रहा है कि वो अपने बेबी के लिये कितनी एक्साइटेड और खुश हैं।

सोनम कपूर के बेबी शॉवर की इनसाइड फोटोज में देख कर कहा जा सकता है कि फंक्शन में हर मेहमान का खास ध्यान रखा गया है। खाने-पीने की चीजों से लेकर डेकोरेशन तक सब कुछ बहुत ही उम्दा था। इसके अलावा सभी की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दिया गया है।

हर मेहमान के लिए उसके हिसाब से मेन्यू तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, बेबी शॉवर की सजावट भी बिल्कुल रॉयल अंदाज में हुई थी। अपनी कई फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कपूर परिवार और अहूजा परिवार में खुशियों का महौल बना हुआ है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी।

First published on: Jun 16, 2022 11:18 AM