---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Baby Shower : सोनम कपूर के लिए मुंबई में होगी ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, पापा अनिल कपूर करेंगे आयोजित

Sonam Kapoor Baby Shower Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एन्जॉय कर रही हैं। खबर है कि एक्ट्रेस अलगे महीने मां बनने जा रही हैं। ऐसे में कपूर परिवार और आहूजा परिवार काफी एक्साइडेट है। वहीं खबर सामने आई है कि मुंबई में सोनम कपूर का ग्रैंड बेबी […]

Sonam Kapoor Baby Shower Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एन्जॉय कर रही हैं। खबर है कि एक्ट्रेस अलगे महीने मां बनने जा रही हैं। ऐसे में कपूर परिवार और आहूजा परिवार काफी एक्साइडेट है। वहीं खबर सामने आई है कि मुंबई में सोनम कपूर का ग्रैंड बेबी शॉवर होने वाला है, जिसे अनिल कपूर आयोजित कर रहे हैं।

जी हां सोनम कपूर के पापा और मम्मी अपनी लाड़ली के लिए ये पार्टी रखने जा रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ लंदन में बेबी शॉवर किया था। वहीं मुंबई में भी बेबी शॉवर की पार्टी होगी। यह पार्टी सोनम कपूर की मौसी के बंगले पर होने जा रही है।

और पढ़िए:- न्यूबॉर्न बेबी के साथ अस्पताल के बेड पर नजर आईं सोनम कपूर, जानें इस तस्वीर का सच

 

पिंकविला की खबरों के यह एक ग्रैंड पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे शामिल होंगे। इस बेबी शॉवर की पार्टी में स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण , मसाबा गुप्ता और रानी मुखर्जी आएंगी।

और पढ़िए:-सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर सुन ऐसा था अनिल कपूर का रिएक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

इसके अलावा सोनम कपूर के घर के सदस्य जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, और मोहित मारवाह भी मौजूद रहेंगे। बता दें बीते दिनों खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर जल्द मुंबई लौटने वाली हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि सोनम कपूर अपनी डिलिवरी मुंबई में ही गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मई 2018 में मुंबई में शादी रचा ली थी। इनकी भव्य तरह से शादी हुई थी और रिसेप्शन भी धमाकेदार रहा था।

यहाँ पढ़िए:- बॉलीवुड से जुड़ी खबरें

First published on: Jul 12, 2022 10:43 AM