Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonali Phogat Last Video: सामने आया सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो, मौत से पहले किया था शेयर

Sonali Phogat Last Video: सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली।मीडिया खबरों की माने तो सोनाली अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। वहां उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है। सोनाली के […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 23, 2022 14:08
Share :

Sonali Phogat Last Video: सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली।मीडिया खबरों की माने तो सोनाली अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। वहां उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है।

सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती थीं। इसी कड़ी में उन्होंने कल भी अपना एक वीडियो साझा किया था। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सोनाली स्टेज शो में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

अभी पढ़ेंराजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर, होश में आने में लग सकते हैं 2 हफ्ते

अभी पढ़ेंअनन्या पांडे पहुंची दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब, माथा टेक लिया आशीर्वाद

पति के मृत्यु के बाद हुआ था बुरा हाल

सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 (Big Boss) में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बताया था कि उनके पति के निधन के बाद उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया था।उनके पति के निधन के बाद उनको खूब सुनाया जाता था। यहां तक कि सोनाली को मेंटली टार्चर भी किया गया था।हालांकि इस मुश्किल समय से वो बखूबी लड़ी और बाहर भी निकलीं।

41 साल की उम्र में कहा अलविदा

मीडिया खबरों के अनुसार गोवा में उन्होंने अपने स्टाफ को बताया कि, वो असहज महसूस कर रही हैं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन एक्ट्रेस की जान नहीं बच पाई। महज 41 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 23, 2022 12:04 PM