Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Affairs: इन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है सोनाक्षी सिन्हा का नाम, शादी तक भी पहुंच चुकी थी बात

Sonakshi Sinha Affairs: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं कि एक्ट्रेस के अबतक के करियर में उनकी किन सेलेब्स के साथ अफेयर्स की खबरें सामने आ चुकी […]

Sonakshi Sinha's Affairs List
Sonakshi Sinha's Affairs List

Sonakshi Sinha Affairs: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैमिली से लेकर फैंस तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं कि एक्ट्रेस के अबतक के करियर में उनकी किन सेलेब्स के साथ अफेयर्स की खबरें सामने आ चुकी हैं।

‘दंबग’ से की थी बॉलीवुड में एंट्री (Sonakshi Sinha Affairs)

सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को शत्रुघ्न सिन्हा के घर में हुआ था जो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रह चुके हैं। कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोना ने साल 2010 में फिल्म दबंग से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे सलमान खान के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आईं थीं। महज पहली फिल्म के जरिए ही वे इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। इस बीच एक्ट्रेस के कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़े। आइए डालते हैं उस लिस्ट पर नजर-

 

सोनाक्षी सिन्हा-अर्जुन कपूर

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘तेवर’ में एक-साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। जिस तरह से उनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई उसी तरह इस कपल के रिलेशन की खबरों ने भी खूब सुर्खियां पकड़ी थीं लेकिन कुछ समय की डेटिंग के बाद ही अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का ब्रेकअप हो गया था।

जल्द हो गया था ब्रेकअप

सोनाक्षी सिन्हा- शाहिद कपूर

फिल्म आर राजकुमार के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और जल्द ही दोनों सितारों का ब्रेकअप हो गया था।

ज्यादा समय तनक नहीं चला शाहिद-सोनाक्षी का रिश्ता

सोनाक्षी सिन्हा-बंटी सजदेह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई थी। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि बंटी सजदेह सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं।

कौन हैं बंटी सजदेह?

सोनाक्षी सिन्हा-आदित्य श्रॉफ

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इन दोनों का भी जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।

आदित्य श्रॉफ (Aditya Shroff)

First published on: Jun 02, 2023 05:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.