Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Birthday Special: कभी फैशन डिजाइनिंग करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज हैं बॉलीवुड की दबंग गर्ल

Sonakshi Sinha Birthday: हमेशा बिंदास लाइफ जाने वाली बॉलीवुड की दबंग गर्ल आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा आज के ही दिन 2 June 1987 को पैदा हुईं थीं। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस […]

Sonakshi Sinha Birthday: हमेशा बिंदास लाइफ जाने वाली बॉलीवुड की दबंग गर्ल आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा आज के ही दिन 2 June 1987 को पैदा हुईं थीं। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को किरदार से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली और उन्हें दबंग गर्ल का नाम मिला।

 

 

और पढ़िए –  Nargis Dutt Birth Anniversary: ऐसे शुरू हुई नरगिस-सुनील दत्त की लव-स्टोरी, फिल्मी सीन ने बदल दी थी जिंदगी

 

एक समय था जब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत भी की थी। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था, क्योंकि वो बहुत मोटी थीं। आप सभी को बता दें कि सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए दूर के कॉलेज में एडमिशन लिया था, ताकि वो दोस्तों के साथ खुल पर अपनी जिंदगी जी सकें और हर तरह का अनुभव ले सकें। साल 2005 की फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ में सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

खास बात तो ये है कि हर एक आम लड़की की तरह ही सोनाक्षी का भी सिनेमा के सितारों पर क्रश रहा। जब सोना 13 साल की थीं तब उन्हें डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश था, उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार से ही सोना को उन पर तगड़ा वाला क्रश हो गया था। हालांकि इन सभी के बावजूद दबंग गर्ल अपने पापा की हमेशा लाडली रही हैं। यही नहीं उन्हें अपने माता-पिता से बेहद प्यार भी है, इसलिए वो अक्सर इंटरव्यूज में अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा का जिक्र करती रहती हैं।

 

और पढ़िए –  Salman Khan High Security: लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है दंबग खान को मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सलमान की सुरक्षा

 

आगे बता दें कि साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दबंग’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म से सोनाक्षी सुपरहिट हो गईं। कहा जाता है कि सलमान खान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था। क्या आपको पता है कि इसी मोटापे की वजह से उन्हें एक बार एक मॉडल ने ‘गाय’ कहकर चिढ़ाया था? वैसे सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है, हालाँकि उनकी ये प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।

इसके बाद साल 2013 में आई सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की मूवी लुटेरा के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी और दोनों बेहद नजदीक आ गए थे। मगर ये साथ ज्यादा दिनों का नहीं रहा। वैसे सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है। फिल्मों की बात करें तो ‘दबंग’, ‘राउडी राठौड़’, ‘हिम्मतवाला’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘बुलेट राजा’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’ शाहिद कपूर के साथ R राजकुमार, रजनीकांत के साथ लिंगा, इनकी हिट फिल्में हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

आखिर में बता दें कि सोनाक्षी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन वक्त के साथ-साथ उनकी सफलता का ग्राफ नीचे आता गया। वो काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें.

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 02, 2022 01:58 PM