Sohail Khan Viral video: सड़क पर गिरी महिला की मदद करते नजर आए सोहेल खान, वीडियो देख फैंस फिदा
Sohail Khan Viral video
Sohail Khan Viral video: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि सोहेल खान ने ऐसा क्या कर दिया गया है कि उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। तो आइये विस्तार से जानते हैं...
दरअसल, सोहेल खान अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किए जाते हैं। वहीं हाल ही में सोहेल खान को सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर की दरियादिली देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सोहेल खान ने की महिला की मदद (Sohail Khan Viral video)
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोहेल खान सड़क पर गिरी महिला को उठने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं महिला कहती सुनाई दे रही है, “कैसे उठाओगे? मेरा पैर तो…” ये सुनकर एक्टर दूसरे लोगों की मदद से उन्हें उठाते हैं। इस दौरान सोहेल खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, शेयर की अनदेखी तस्वीर
सोहेल खान पर फैंस फिदा
अब सोहेल खान की दरियादिली देखकर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। एक फैंस ने सोहेल खान को सपोर्ट करते हुए कमेंट में लिखा है- जेंटल मैन। दूसरे ने लिखा गोल्डन हार्ट सोहेल बॉस। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- गुड जॉब। इसी तरह अन्य फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर आउट, रणबीर-श्रद्धा का दिखा रोमांटिक अंदाज
[caption id="attachment_321416" align="alignnone" ] Sohail Khan[/caption]
सोहेल खान ने कब किया था डायरेक्शन में डेब्यू?
सोहेल खान ने साल 1997 में सलमान खान और संजय कपूर स्टारर ‘औजार’ के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया था। बाद में, उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) और ‘हैलो ब्रदर’ (1999) जैसी हिट फिल्में दीं। एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ था। इसके बाद वे ‘डरना मना है’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘आर्यन’, ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ और ‘हैलो’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की 2017 की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में देखा गया था। वह ‘लवयात्री’ और ‘दबंग 3’ में कैमियो में दिखाई दिए थे। फैंस उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन वो फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.