TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sidhu Moose Wala ‘Shot Dead’: सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गमगीन हुआ देश

Sidhu Moose Wala Shot Dead: पंजाब के जाने-माने मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की दिनदहाड़े मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत की खबर के बाद से पंजाब और पूरे देश में सनसनी फैल गई है। वहीं उनके फैंस […]

Sidhu Moose Wala Shot Dead: पंजाब के जाने-माने मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की दिनदहाड़े मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत की खबर के बाद से पंजाब और पूरे देश में सनसनी फैल गई है। वहीं उनके फैंस के बीच गम का माहौल बना हुआ है। इसी के साथ ये पता चला है कि उनके दो साथी भी इस वारदात के दौरान घायल हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस जांच में जुट गई है।  

और पढ़िएBirthday Special: बेहद फिल्मी है बाबू भैया की लव स्टोरी, बॉस की बेटी पर दिल हार बैठे थे परेश रावल

  जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। खबरें है कि पहले गायक के पास 10 गनमैन थे, लेकिन बाद में उनकी संख्या कम कर दी गई। इसी के साथ ये पता चला है कि मूसे वाला पर फायरिंग दो अंजान हमलावरों ने की है। वो हमलावर काले रंग की गाड़ी में आए थे और  वारदात को अंजाम देते ही हत्यारे वहां से चले गए। मूसेवाला पर करीब 7 राउंड फायरिंग की गई है, घटना के बाद सिद्धू मूसे वाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनका इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। नवजोत सिंह सिद्धू से नजदीकियां होने के कारण उनको कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया था। हालांकि मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद भी वो हार गए थे।   गायकी के बाद राजनीतिक दुनिया में सिद्धू मूसेवाला ने पिछले साल दिसंबर 2021 में कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी, जिसके लिए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से ऑफर दिया गया था। बाद में सिद्धू ने मूसेवाला की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात करवाई गई। कांग्रेस ने मानसा से सिटिंग विधायक नजर सिंह मनशाहिया का टिकट काटकर मूसेवाला पर भरोसा जताया था। हालांकि उस चुनाव में कड़ी मेहनत और मशक्कत करने के बाद भी मूसेवाला हार गए। उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने 63,323 वोट से हराया था।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here -  News 24 APP अभी download करें

 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.