Sara Ali Khan-Shubman Gill: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की लव लाइफ की भी चर्चा काफी रहती है। खबरों के मुताबिक सारा अली खान यंग क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। दोनों को कई दफा साथ में देखा गया है। अब इस खबर पर खुद शुभमन गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो आईए जानते हैं क्रिकेटर शुभमन गिल ने सारा अली खान संग अफेयर पर क्या कहा है।
सारा संग अफेयर पर शुभमन गिल ने किया रिएक्ट
प्रीति और नीति सिमोस के पॉपुलर पंजाबी चैट शो ‘दिल दिया गल्ला’ में शुभमन गिल (Shubman Gill) गेस्ट के तौर पर आएं। ये शो सोनम बाजवा होस्ट करती हैं। शो के दौरान जब क्रिकेटर से पूछा गया कि बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्टर कौन है? चो इसपर बिना देर किए शुभमन ने तुरंत सारा का नाम लिया। अगला सवाल था, क्या वे सारा को डेट कर रहे हैं? शुभमन ने इसके जवाब में कहा- शायद। जब शुभमन से बोला गया कि सारा का सारा सच बोलो। तो क्रिकेटर ने शरमाते हुए और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ कहा- सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं।
सारा और शुभमन एक साथ आए थे नजर
अब शुभमन गिल का ये जवाब सुन आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं वे सारा को डेट कर रहे हैं या नहीं। शुभमन ने खुलकर अगर हामी नहीं भरी, तो इससे इंकार भी नहीं किया। सारा और शुभमन के डेटिंग की खबरें इसी साल अगस्त से वायरल हो रही हैं। दोनों को साथ में एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। इसके बाद उन्हें फिर साथ में अक्टूबर में देखा गया। उन्हें दिल्ली के एक होटल से साथ में एग्जिट करते हुए स्पॉट किया गया था। उन्होंने छुपने छुपाने की काफी कोशिश की, मगर वे कामयाब नहीं हुए। सोशल मीडिया पर उनकी साथ में ये क्लिप वायरल हुई।
और पढ़िए –Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर छलका स्वरा भास्कर का दर्द, आरोपी प्रेमी को बताया ‘राक्षस’
इस एक्टर संग रहा था सारा का अफेयर
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अभी तक शुभमन गिल को डेट करने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन इससे पहले सारा अली खान का अफेयर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन संग था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका था। अब दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। कार्तिक के पश्मीना रोशन (ऋतिक रोशन की कजिन) को डेट करने की अटकलें हैं। वहीं सारा का नाम लगातार शुभमन संग जोड़ा जा रहा है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें