TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

श्रद्धा कपूर जल्द बनने वाली हैं दुल्हन! लेटेस्ट पोस्ट में शादी को लेकर दिया बड़ा हिंट

Shraddha Kapoor latest Post: श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, जिसमें वो शादी का हिंट दे रही हैं।

Shraddha Kapoor post
Shraddha Kapoor latest Post: नया साल आते ही बॉलीवुड में शादियों को सीजन शुरू हो गया है। आमिर खान की बेटी से लेकर धर्मेंद्र की नातिन तक शादी कर चुके हैं। पिछले साल ही कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी ने सात फेरे लिए थे। इस बीच अब खबर है कि बॉलीवुड में 'आशिकी गर्ल' के नाम से मशहूर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी शादी का मन बना लिया है। हालांकि श्रद्धा ने अपनी शादी को लेकर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। शादी कर लूं ? (Shraddha Kapoor latest Post) श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो खूबसूरत गुलाबी रंग के सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं ??' एक्ट्रेस के इस कैप्शन को देखकर लग रहा है कि वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की प्लॉनिंग कर रही हैं। यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन पर पार्टनर संग OTT पर देखें 5 स्ट्रीमी रोमांस फिल्में

फैंस कर रहे रिएक्ट 

इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड हसीनाओें में उनकी सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है और उनकी शादी कर लूं वाली बात पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'शादी के लिए पंडित चाहिए।' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सादगी' तो एक ने लिखा, 'ट्रैफिक जाम हो गया है, इस फोटो की वजह से।'

वर्कफ्रंट की बात करें

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस मूवी में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में दिखे थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब जल्द ही अभिनेत्री अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 में नजर आने वाली है। श्रद्धा अपनी सादगी की वजह से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं और लोग उनकी इसी अदा के दीवाने हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.