Shilpa And Samisha Video: शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। शिल्पा शेट्टी जहां भी छा जाती हैं छा जाती हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) संग नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
बेटी समीशा के साथ दिखीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty) के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा का हाथ पकड़ रखा है और वो शॉपिंग मॉल से बाहर निकल रही हैं। इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया जहां सभी पैपराजी समीशा की फोटो लेने के लिए जुट गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि फैंस समीशा की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty) और समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) को साथ में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने बालों को खुला रखा है। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने हाथ में बैग ले रखा है और गॉगल्स लगा रखे हैं। वहीं समीशा शेट्टी बेहद ही क्यूट लग रही हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन कर रहा है। समीशा को देखकर नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं।
यहाँ पढ़िए – Mili Trailer Out: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का दमदार ट्रेलर आउट, जिंदगी से लड़ती दिखीं एक्ट्रेस
बेबी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty) की बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) को देखकर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई यूजर्स ने समीशा को देखकर उनके क्यूट फेस की तारीफ की तो दूसरी तरफ कई यूजर्स ने हॉट वाली इमोजी बनाकर शेयर की। आपको बता दें, शिल्पी अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं और उनके साथ वो कई वीडियोज भी शेयर करती हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें