Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने साड़ी पहन गिराई बिजलियां, फैंस का धड़का दिल

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज गिल की एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का देती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए […]

Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज गिल की एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का देती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहर ढा रही हैं।

शहनाज गिल मचाई आफत

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो पेस्टल ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं और कातिल अदाओं के साथ पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। शहनाज गिल के लुक की बात करें तो उन्होंने साड़ी के साथ गजरा लगाया हुआ है और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं साथ ही झुमके पहने हैं। शहनाज गिल का मेकअप भी कमाल का लग रहा है।

यहाँ पढ़िए – Uunchai Trailer Out: ‘ऊंचाई’ का शानदार ट्रेलर आउट, दोस्ती निभाते दिखे तीन दिग्गज कलाकार

फैंस ने लुटाया प्यार

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के वीडियो को देखकर फैंस की सांसे थम गई है। इस वीडियो को अब तक महज कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन की बात करें तो उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘खूबसूरत’ कहा। वहीं कई यूजर्स ने उनके हॉर्ट और फायर वाली इमोजी शेयर की।

यहाँ पढ़िए – Fan Moment Video: अंकित तिवारी के घर जबरन पहुंचा शख्स, यूजर बोले- ‘पक्का इसे पैसे देकर…

इस फिल्म में आएंगी नजर 

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग-बॉस के बाद ज्यादा चर्चाओं में आई और कहा जा रहा है कि अब वो बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी  है कि, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब देखना है कि एक्ट्रेस पर्दे पर कितना धमाल मचाती हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 18, 2022 11:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.