---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill: सलमान खान के बाद अब इस बड़े एक्टर संग नजर आएंगी शहनाज गिल, दिया ये हिंट

Shehnaaz Gill Hrithik Roshan: पंजाब की कटरीना कैफ कही जानी वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक तरह जहां एक्ट्रेस सलमान खान बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में है। तो वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग स्क्रीन साझा करेंगी। दरअसल, हाल ही में […]

Shehnaaz Gill Hrithik Roshan: पंजाब की कटरीना कैफ कही जानी वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक तरह जहां एक्ट्रेस सलमान खान बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में है। तो वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग स्क्रीन साझा करेंगी। दरअसल, हाल ही में ऋतिक को बीयर्ड लुक में एक बीयर एड वीडियो में देखा गया, जिसे खुद एक्टर ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।

वहीं उनके लुक को देख कर शहनाज भी अपना दिल हार बैठीं और उनका वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करने के साथ शहनाज ने लिखा, वाइब तेरी मेरी मिलदीयां। इसके साथ शहनाज ने इमोजी का इस्तेमाल किया है जिसमें आंखों में सितारे होते हैं। बता दें कि ऋतिक ने जहां ये वीडियो शेयर किया है वहां उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट की है।

शहनाज के बारे में बता दें कि वह जल्द ही फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ऑफर सलमान खान ने खुद उन्हें दिया था। कभी ईद कभी दिवाली के जरिए शहनाज का बॉलीवुड डेब्यू होगा और इसमें सलमान, शहनाज के अलावा पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान ने शहनाज को खुद अपनी फीस फाइनल करने के लिए कहा था।

उन्होंने शहनाज से कहा कि उन्हें जितना सही लगता है वह उतनी फीस चार्ज कर सकती हैं। शहनाज गिल की बात करें तो साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में आई थीं। शो खत्म होते-होते शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई और वह सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गईं। आज शहनाज लाखों दिलों पर राज करती हैं।

 

 

First published on: Jun 29, 2022 03:54 PM