पिछले तीन महीने में बॉलीवुड के दो लीजेंडरी एक्टर्स को खो दिया। शशि कपूर और श्रीदेवी का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान रहा। सिनेमा के इन दो सुपर स्टार्स को दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर में याद किया गया । देखा जाए तो हिंदी सिनेमा के लिए ये गर्व की बात है। जाहिर है श्रीदेवी और शशि कपूर ने अपने काम के बदौलत दुनिय़ाभर में पहचान बनाई। हॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। ऑस्कर में श्रीदेवी और शशि कपूर को याद किए जाने को लेकर वरुण धवन ने भी ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि शशि कपूर और श्रीदेवी को ऑस्कर में सम्मान दिया जा रहा है।
4 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद शशि कपूर गुजर गए थे तो वहीं 24 फरवरी को बाथटब में डूबने की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया था। दोनों ही सितारों के निधन से बॉलीवुड और फैंस गमगीन हो गए थे। शशि कपूर और श्रीदेवी दोनों ने ही बॉलीवुड में यादगार फिल्में की। शशि कपूर ने तो कई अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किय़ा था।