TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Shamshera Teaser: शमशेरा का शानदार टीजर रिलीज, खूंखार रणबीर कपूर संग दिखा संजय दत्त का खौफनाक रूप

Shamshera Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा इन दिनों चारों और छाई हुई है। बीते दिनों रणबीर कपूर का फिल्म से पहला लुक सामने आया था। इसी बीच अब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा संजय […]

Shamshera Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा इन दिनों चारों और छाई हुई है। बीते दिनों रणबीर कपूर का फिल्म से पहला लुक सामने आया था। इसी बीच अब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। इसके अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) का भी किरदार सामने आया है। एक मिनट 21 सेकंड के टीजर (Shamshera Teaser) इस टीजर में दिखाया है कि एक कबीले पर बहुत सारे जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की वर्दी में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का किरदार कबीले के लोगों को अपने पैरों के तले रौंध रहा है। तभी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एंट्री होती है। और पढ़िएSaif Ali Khan: लंदन में फैमिली संग वेकेशन मना रही है करीना कपूर, पति सैफ उठा रहे हैं शॉपिंग बैग और पढ़िएइस खूबसूरत जगह मलाइका के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर, लेडी लव संग रवाना हुए एक्टर रणबीर अपने कबीले को बचाने के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ते हैं। टीजर में शमशेरा के किरादर में रणबीर कपूर कह रहे हैं- 'सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई रोक न पाएगा इसे, जब उठे ये बनकर सवेरा। कर्म से डकैत, धर्म से आजाद।' टीजर में रणबीर कपूर अंग्रेजों से युद्ध करते भी नजर आ रहे हैं। संजय दत्त शमशेरा में भी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 19वीं सदी पर आधारित होगी। ट्रेलर 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज (Shamshera Release Date) होने वाली है। शमशेरा फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। वहीं, रणबीर फिल्म एनिमल में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here -  News 24 APP अभी download करें


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.