Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ हुआ बेनाम, रातों-रात गायब हुई नेम प्लेट

Shah Rukh Khan House Name Plate: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान अपनी पर्सनैलिटी और अदाकारी की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। किंग खान के खास अंदाज की वजह से वो फैंस के फेवरेट बने रहते हैं। शाहरुख की एक झलक देखने के लिए लोग उनके घर मन्नत के […]

Shah Rukh Khan House Name Plate: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान अपनी पर्सनैलिटी और अदाकारी की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। किंग खान के खास अंदाज की वजह से वो फैंस के फेवरेट बने रहते हैं। शाहरुख की एक झलक देखने के लिए लोग उनके घर मन्नत के आगे बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं। किंग खान की पॉपुलैरिटी इतनी है कि विदेशों से भी कई लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मुंबई आते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि उनसे ज्यादा एक्टर का घर मन्नत लाइमलाइट में आ जाता है। किसी ना किसी वजह से मन्नत भी चर्चाओं का विषय बन ही जाता है। लेकिन इस बार शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सुर्खियों में आने की वजह कुछ अलग ही है। जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है। जिसकी वजह से फैंस काफी परेशान हो गए हैं। जी हां, शाहरुख के फैंस उनका इंतजार करने के लिए उनके घर मन्नत के सामने खड़े रहते हैं। वहीं हाल ही में उनके फैंस ने नोटिस किया की उनके घर के आगे लगी नेम प्लेट गायब है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बंगले में जाने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं। लेकिन जिस दरवाजे पर अंग्रेजी में मन्नत नाम की नेमप्लेट लगी थी, वो अब वहा पर नजर ही नहीं आ रही है।

आपको बता दें कि इस नेम प्लेट की कीमत हजारों या लाखों में नहीं है। बल्की इस नेम प्लेट की कीमत 25 लाख रुपये तक है। इस नेम प्लेट की कीमत जानने के बाद कई फैंस के होश उड़ गए है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि शहरुख खान के घर में सब कुछ काफी लग्जीरियस है। इस बात का अंदाजा उनके घर की बस नेम प्लेट से ही लगाया जा सकता है।

First published on: May 29, 2022 04:36 PM