TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका-निक की इंगेजमेंट पर बोले शाहिद कपूर, कभी देसी गर्ल को कर चुके हैं डेट !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस से सगाई की है। देसी गर्ल का कल सुबह ही निक के साथ रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया। रोका में निक के मम्मी-पापा और प्रियंका के कुछ खास करीबी मौजूद रहे। वहीं रोका सेरेमनी के बाद कल […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस से सगाई की है। देसी गर्ल का कल सुबह ही निक के साथ रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया। रोका में निक के मम्मी-पापा और प्रियंका के कुछ खास करीबी मौजूद रहे। वहीं रोका सेरेमनी के बाद कल शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में प्रिंयंका के कुछ खास दोस्त औऱ बॉलीवुड से चुनिंदा लोग ही गए। वहीं अब तो ये सबको ही पता है कि प्रियंका के बॉयफ्रैंड्स की लिस्ट काफी लंबी है। हाल ही में प्रियंका के एक्स बॉयफ्रैंड शाहिद कपूर ने इस पर बात की है। शाहिद ने प्रियंका निक के रिलेशन को लेकर बोला है। दरअसल शाहिद ने कहा कि, मैं उनके लिए काफी खुश हूं। शादी एक बहुत ही खूबसूरत चीज है। मैंने खुद इसे महसूस किया है और मैं इसे काफी एक्सपीरिएंस के साथ कह रहा हूं। शाहिद और प्रिंयका कभी एक दूसरे को डेट करते थे। लेकिन दोनों के प्यार में दरार आ गई। शाहिद मीरा से शादी कर चुके हैं औऱ एक बेटी के पिता भी है। वहीं प्रियंका जल्द ही निक से भी शादी करने वाली है। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते का ऐलान किया है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.