Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

FIFA 2022: शाहरुख खान ‘फीफा 2022’ के फिनाले में करेंगे पठान का प्रमोशन? फैंस का बज हाई

Shahrukh Khan Promote Pathaan in FIFA 2022: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग’ आउट हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण संग किंग खान की केमेस्ट्री इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही है। पठान को हिट […]

FIFA 2022: शाहरुख खान 'फीफा 2022' के फिनाले में करेंगे पठान का प्रमोशन? फैंस का बज हाई
FIFA 2022: शाहरुख खान 'फीफा 2022' के फिनाले में करेंगे पठान का प्रमोशन? फैंस का बज हाई

Shahrukh Khan Promote Pathaan in FIFA 2022: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग’ आउट हुआ है, जिसमें दीपिका पादुकोण संग किंग खान की केमेस्ट्री इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही है। पठान को हिट कराने के लिए मेकर्स समेत फिल्म के स्टार्स भी जी-जान लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब शाहरुख के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जान फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

FIFA 2022 फिनाले में होगा Pathaan का प्रमोशन

दरअसल, शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ के जरिए 5 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इसी को लेकर एक्टर बीते दिन उमराह के लिए मक्का पहुंचे थे। साथ ही उन्हें वैष्णो देवी के भी दर्शन करते देखा गया है। वहीं अब रिपोर्ट आ रही है कि शाहरुख खान ‘फीफा वर्ल्ड कप फाइनल’ में फिल्म पठान को प्रमोट करते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी शाहरुख के फैनपेज ‘शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब’ के जरिए दी गई है। इस रिपोर्ट की चर्चा चारों ओर है, साथ ही फैंस खबर को जान बेहद एक्साइटेड हैं।

और पढ़िएTiger Shroff Video: टाइगर श्रॉफ का हैरान कर देने वाला वीडियो, माइनस सात डिग्री टेंपरेचर में किया ये काम

Shah Rukh Khan के फैन क्लब ने दी जानकारी 

‘शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब’ ने SRK की तस्वीर के साथ ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, अबतक इस खबर पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये शाहरुख के वर्ल्ड वाइड फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा।

और पढ़िएShah Rukh Khan Photo: माथे पर टीका लगाए दिखे किंग खान, फैंस कर रहे तारीफ

Shah Rukh Khan का वर्कफ्रंट 

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी में सलमान खान के भी कैमियो करने की जानकारी है। इसके अलावा एसआरके फिल्म डंकी में भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले एक्टर को फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो कर लोगों का दिल जीतते देखा जा चुका है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Dec 14, 2022 12:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.