TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल, ऐसा कर बनें पहले भारतीय

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नाम तमाम उपलब्धियां हासिल दर्ज हैं। एक्टर को अपने फिल्मी करियर में ढेरों अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में ‘पठान’ के जरिए वापस पर्दे पर छाने आ रहे किंग खान ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। शाहरुख खान को […]

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल, ऐसा कर बनें पहले भारतीय
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नाम तमाम उपलब्धियां हासिल दर्ज हैं। एक्टर को अपने फिल्मी करियर में ढेरों अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में 'पठान' के जरिए वापस पर्दे पर छाने आ रहे किंग खान ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। शाहरुख खान को 'एम्पायर मैगजीन' ने दुनिया के 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

'एम्पायर मैगजीन' ने बनाई लिस्ट

'एम्पायर मैगजीन' की टॉप 50 महान एक्टर्स की लिस्ट में जगह बनाने वाले शाहरुख खान पहले भारतीय स्टार हैं। इस लिस्ट में SRK के अलावा मेरिल स्ट्रीप, जेक निकोल्सन और टॉम हैंक्स जैसे हॉलीवुड एक्टर्स के नाम शामिल हैं। शाहरुख खान की एक्टिंग का जादू ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों के फैंस के भी सिर चढ़कर बोलता है। शाहरुख के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल उनके जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। ये भी पढ़ें:Jhoome Jo Pathaan Song: शाहरुख खान की फिल्म का गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज, दीपिका के मूव्स ने लूटा फैंस का दिल

Shah Rukh Khan ने इंडस्ट्री को दी ये फिल्में

शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं। इन 34 सालों में एक्टर ने इंडस्ट्री को तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। 'बाजीगर', 'डर', 'देवदास', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'स्वदेस', 'चक दे इंडिया', 'माई नेम इज खान', 'कुछ कुछ होता है' शाहरुख की बेस्ट फिल्मों से हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो 5 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। ये भी पढ़ें:95th Academy Awards: 95वें अकादमी पुरस्कार की लिस्ट में शामिल हुई ये सुपरहिट फिल्में

Shah Rukh Khan का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान को बीते दिनों 'ब्रह्मास्त्र', लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में कैमियो करते देखा जा चुका है। वहीं 'पठान' में उन्हें पूरे समय देखने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा हाई है। SRK की ये मूवी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं एक्टर की पाइपलाइन में राजकुमार हीरानी की 'डंकी' और एटली की फिल्म 'जवान' भी है। अभी पढ़ें - ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.