बॉलीवुड के 'किंग खान' Shah Rukh Khan ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, उनके मैसेज ने लोगों का दिल जीत लिया. शाहरुख ने सभी के लिए खुशियां, शांति और ढेर सारा प्यार मांगा.
दिल छू लेने वाला ईद मैसेज
शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा, कि आप और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद. सभी को प्यार और रोशनी मिले, हम जो भी दुआ करें, वो सब हमें मिले और उससे भी ज्यादा. उनका ये सादा लेकिन भावुक संदेश फैंस को बेहद पसंद आया और देखते ही देखते वायरल हो गया.
---विज्ञापन---
स्टाइलिश लुक ने भी खींचा ध्यान
इस खास मौके पर शाहरुख ने अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर की. फोटो में वो हरे रंग की शेरवानी और काले सिल्क सलवार में नजर आए. उनका ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आया, और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई.
---विज्ञापन---
फैंस ने भी दी जमकर बधाई
जैसे ही शाहरुख का पोस्ट सामने आया, फैंस ने उन्हें ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए प्यार भरे मैसेज लिखते नजर आए. कई यूजर्स ने उन्हें सबसे प्यारा स्टार बताते हुए दुआएं दीं.
किंग में दिखेगा नया अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. मेकर्स के मुताबिक, ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दमदार टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में इस क्रिसमस, डर ही राज करेगा जैसी लाइन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. पहली झलक में शाहरुख का रफ-टफ अंदाज देखने को मिला, जिसमें वो एक खतरनाक और बेरहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं.
फिलहाल, ईद के मौके पर शाहरुख खान का ये प्यार भरा मैसेज और उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब सभी को उनकी अगली फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार है.