-विज्ञापन-

सीमा सचदेव ने सोहेल खान से डाइवोर्स फाइल करने के बाद दिया पहला बयान, खुद को सिंगल बताते हुए कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंड्सट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सुपर स्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। हालांकि इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई फिल्म या गाना नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी सीमा सजदेव से सोहेल खान का तलाक है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीमा सचदेव ने पहली बार अपने तलाक को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बाताया है अब वो खुद को सिंगल और फ्री महसूस कर रही हैं। आपको बता दें कि सोहेल और सीमा ने बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा-ईस्ट स्थित फैमिली कोर्ट पहुंच कर डाइवोर्स फाइल किया है।

इसी बीच हाल ही में सीमा सचदेव ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, “मैं अब सिंगल, फुटलूज और फैंसी-फ्री हूं।” अपने इस बयान के साथ ही सीमा ने सोहेल खान से अपने डाइवोर्स की खबरों को भी कन्फर्म कर दिया है। सीमा और सोहेल ने 24 साल तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

ऐसा बताया गया है कि साल 1998 में सोहेल और सीमा ने भागकर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल के मुताबिक, उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। इसके बाद ये दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए और धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ गया। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।

 

दरअसल सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं शादी से पहले उनका नाम सीमा सचदेव था। उनके पिता अर्जुन सचदेव हैं और सीमा के भाई बंटी सचदेव कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं। अब क्योंकि परिवार के लोग शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थे, तो इन दोनों ने भाग कर शादी करना ही सही समझा। इसलिए सोहेल की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) के रिलीज होने के बाद दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हालांकि कुछ दिन घर में मनमुटाव रहने के बाद दोनों के घर वाले मान गए और सबकुछ ठीक हो गया। फिर सबका समर्थन मिलने के बाद इस कपल ने निकाह भी किया था। अब कपल के दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं।

सीमा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि सोहेल के बड़े भाई अरबाज खान का भी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक हो गया था। जिसकी वजह मलाइका का अर्जुन कपूर से बढ़ रही नजदीकियों को बताया जाता है।

Latest

Don't miss

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

Suji Corn Balls Recipe: सूजी के कॉर्न बॉल्स से खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे, नहीं बनाएंगे मुंह

Suji Corn Balls Recipe: सूजी से बना हलवा और उपमा तो आपने कई बार खाया होगा, ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here