TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sargun Mehta: सरगुन मेहता ने फिल्म इंडस्ट्री की खोली पोल, लगाया ये आरोप

Sargun Mehta: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक बार सरगुन की चर्चा हो रही है। दरअसल, सरगुन ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई पोल खोली हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। […]

Sargun Mehta
Sargun Mehta: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक बार सरगुन की चर्चा हो रही है। दरअसल, सरगुन ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई पोल खोली हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। और पढ़िएKatrina Kaif Vs Sunny Kaushal: देवर-भाभी में कड़ाके की टक्कर, विक्की कौशल किसका देंगे साथ?  

सरगुन ने इंडस्ट्री पर लगाया ये आरोप

सरगुन मेहता इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। ऐसे में वह अच्छे से जानती हैं कि इंडस्ट्री में कैसे काम किया जाता है। हाल ही में, उन्होंने इंडस्ट्री की पोल खोली है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री पर कहा, “कभी-कभी आपको हल्के में लिया जाता है, लेकिन मैं इसे अच्छे के रूप में देखने की कोशिश करती हूं। जब उन्होंने सोचा कि, मैं कुछ नहीं समझती हूं। उन्होंने सोचा कि, वो मुझे राइड पर ले जा सकते हैं। हालांकि, वह ऐसा नहीं कर पाए।”

दीं सलाह

सरगुन ने आगे कहा, “मैं इंडस्ट्री के बारे में थोड़ा ज्यादा जानती थी। मैंने काफी रिसर्च किया था। इसलिए मैंने उन्हें सरप्राइज कर दिया और इस तरह मैं जीत गई। मुझे लगता है कि, जो चीज आपको कमजोर बनाती हैं, उसे आपको अपनी ताकत बनाना चाहिए। इसलिए जब वह आपको हल्के में लें तो आप उन्हें मजा चखा दें।” एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, कभी-कभी इंडस्ट्री में आदमियों के लिए भी चीजें सही नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, “इसका कारण ये है कि, हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां कोई आपको जीतता हुआ नहीं देख सकता है।” और पढ़िएRajeev Sen Statement: सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलें-‘चारु असोपा का चल रहा अफेयर’

सरगुन का करियर

‘12/24 करोल बाग’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सरगुन मेहता (Sargun Mehta) अब फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। आज के समय में उन्हें कौन नहीं जानता है। उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक अमिट छाप छोड़ी और अब वह बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘कठपुतली’ से डेब्यू किया था। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.