TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Mrs. World 2022: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, 63 देशों को हराकर 21 साल बाद लौटा ताज

Mrs. World 2022: मिसेज वर्ल्ड 2022-23 (Mrs. World 2022) के खिताब को भारत ने जीत लिया है। सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने 21 बाद ये टाइटल अपने नाम कर लिया है। सरगम कौशल के जीतने से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है साथ ही पूरा भारत आज उनपर गर्व महसूस कर रहा […]

Mrs. World 2022
Mrs. World 2022: मिसेज वर्ल्ड 2022-23 (Mrs. World 2022) के खिताब को भारत ने जीत लिया है। सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने 21 बाद ये टाइटल अपने नाम कर लिया है। सरगम कौशल के जीतने से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है साथ ही पूरा भारत आज उनपर गर्व महसूस कर रहा है। सरगम कौशल के जीतने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं और वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

अमेरिका में आयोजित हुआ इवेंट 

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं जैसे ही भारत का नाम लिया गया, पूरे देश में खुशी का ठिकाना नहीं था। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ तब सरगर कौशल की आंखें नम हो गई और वो इमोशनल हो गई। वहां मौजूदा सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई और उन्हें बधाई दी। यहाँ पढ़िए - Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी और पढ़िए –Deepika Padukone In FIFA 2022: दीपिका पादुकोण के नाम का बजा डंका, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इन बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सरगम कौशल (Sargam Koushal) को बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। आपको बता दें, सरगम कौशल को सोहा अली खान (Soha Ali Khan), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) समेत कई सितारों ने बधाई दी हैं। वहीं सरगम सौशल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पोस्ट शेयर किया है।

अदिति गोवित्रीकर ने जीता था खिताब

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब 2001 में अदिति गोवित्रीकर (Aditi Govitrikar) ने अपने नाम किया था और अब इस ताज को सरगम कौशल (Sargam Koushal) वापस लाई हैं। वहीं अब सब जानना चाह रहे हैं कि सरगम कौशल कौन है। अदिति गोवित्रीकर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सरगम कौशल के लिए लिखा कि, 'इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई। और पढ़िए –Priyanka-Nick Photos: पति निक जोनस संग शॉपिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ थामे दिखा कपल

कौन हैं सरगम कौशल 

मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल (Sargam Koushal) जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम कौशल पेशे से एक शिक्षक और मॉडल हैं। सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया का ताज जीता। इसके बाद अब 21 साल बाद उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया। सरगम कौशल ने इतिहास रच दिया है और आज उन्हें इस शानदार जीत की बधाई। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.