Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Sapna Choudhary Video: पति वीर साहू रोमांटिक हुईं सपना चौधरी, हाथ में हाथ डाले वीडियो किया शेयर

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने लेकर आ रही हैं। आए दिन सपना के नए म्यूजिक एल्बम्स रिलीज हो रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सपना चौधरी ने पति संग […]

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों एक के बाद एक सुपरहिट गाने लेकर आ रही हैं। आए दिन सपना के नए म्यूजिक एल्बम्स रिलीज हो रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

सपना चौधरी ने पति संग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू के साथ, हाथों में हाथ डाले खाली सड़क पर चलती नजर आ रही हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CfYj7M3ghi3/

वीडियो के कैप्शन में सिंगर ने लिखा है, ”ज्यादा प्यार, कम नफरत।” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी ड्रॉप किया है। इस वीडियो में सपना ने जहां व्हाइट शर्ट और ब्लू कलर की जॉगर्स पहने नजर आ रही है। वहीं उनके पति वीर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। हाथ में हाथ डालकर साथ चलते हुए दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

अपने काम में बिजी सपना अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं। सपना और वीर का एक बेटा भी है जिसका नाम उन्होंने पोरस रखा है। सपना अपने बेटे को लाइमलाइट से दूर रखती हैं।

 

और पढ़िए –  Ankita Lokhande Video : ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, डीप नेक ड्रेस एक्ट्रेस के लिए बनी मुसिबत

 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल सपना हरियाणवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकीं सपना रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 11 में भी नजर आ चुकी हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उनका ‘तेरी आख्यां का यो काजल’ गाना अभी भी सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है, जिस पर हर शादी-पार्टी में डांस किया जाता है।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jun 30, 2022 01:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.