Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने धूमधाम से मनाया बर्थडे, लिखा प्यार भरा नोट

Trishala Dutt Birthday Celebration: बॉलीवुड के खलनायक यानी की संजय दत्त (Sanjay Dutt) हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) ने धूमधाम से अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब त्रिशाला ने अपनी एक फोटो शेयर की है जो कि उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की है। फोटो […]

Trishala Dutt Birthday Celebration: बॉलीवुड के खलनायक यानी की संजय दत्त (Sanjay Dutt) हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) ने धूमधाम से अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब त्रिशाला ने अपनी एक फोटो शेयर की है जो कि उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की है। फोटो को त्रिशाला दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

फोटो में देख सकते है कि, त्रिशाला ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हैं जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उन्होंने हाथ में फायर कैंडल ले रखा है। वहीं टेबल पर केक रखा है। इस फोटो में उनकी खुशी साफ झलक रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ’27 सिर्फ मजाक कर रहे हैं। 34 , थैंक्यू। सबसे प्यारे, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।मेरा दिन बना दिया। जितना मैं आपकी मदद करता हूं, आप सभी मेरी जितनी मदद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा आप मेरी मदद करते हैं। मेरे लिए आपके पास जो प्यार है उसके लिए धन्यवाद।’

इस पोस्ट पर फैंस उन्हें विश कर रहे हैं और जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  वहीं संजय दत्त ने भी बेटी की तस्वीर शेयर कर उनपर प्यार लुटाया। एक्टर ने लिखा कि, ‘आपका जन्मदिन हमेशा मेरे जीवन के सबसे महान पलों में से एक होगा, आपकी तरह मेरी दुनिया को कुछ भी नहीं रोशन करता @trishaladutt! जन्मदिन मुबारक हो मेरी राजकुमारी, पापा ड्यूक्स आपको प्यार करते हैं।

संजय के इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए त्रिशाला ने भी लिखा ‘आई लव यू पापा ड्यूक्स’। आपको बता दें, त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं और वो विदेश में ही रहती हैं। त्रिशाला एक Physiatrist हैं और सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस के साथ हर बार शेयर करती हैं।

First published on: Aug 11, 2022 12:05 PM