TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सलमान के बाद प्रियंका के साथ काम करेंगे भंसाली, जल्द होगा इस फिल्म का ऐलान !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति औऱ फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल इंडिया आई हैं। इंडिया आने […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति औऱ फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल इंडिया आई हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड में एक्टिव हो रही है। बीते दिनों ही उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की है। वहीं अब खबर आ रही है कि, प्रियंका के हाथों में एक और धमाकेदार फिल्म लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसी जल्द ही एक और बॉलीवुड फिल्म में दिखने वाली है।  Film किसी और की नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली की है। बीते दिनों ही संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ फिल्म इंशा अल्लाह का ऐलान किया है फिल्म कि पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी जिसके बाद इस फिल्म का एलान किया गया है। 

सलमान और भंसाली कई सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी वहीं यह भी चर्चाएं थी कि सलमान के अलावा भंसाली प्रियंका के साथ भी एक फिल्म बना रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई थी लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान की फिल्म के बाद भंसाली जल्द ही प्रियंका की फिल्म की घोषणा करने वाले हैं, यह फिल्म गंगूबाई है। जिसके बारे में हाल ही में बात करते हुए भंसाली ने इंटरव्यू में कहा कि, मुझे गंगूबाई की कहानी बहुत ही ज्यादा पसंद है। यह कहानी मेरे साथ काफी सालों से है। मैं इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात कर रहा हूं। अपनी इस पूरी बातचीत में भंसाली ने कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह प्रियंका के साथ इस फिल्म पर कब से काम शुरू करने जा रहे हैं। 

हालांकि यह जरूर है कि सलमान की इंशा अल्लाह के बाद वह जरूर इस फिल्म में काम शुरू कर देंगे फिल्म को लेकर प्रियंका भी बीते दिनों ही कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा कर चुकी है। प्रियंका ने बताया था कि वह जल्द ही संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म में काम करने जा रही है। फिलहाल देखना यह है कि आखिर भंसाली सलमान के बाद प्रियंका के साथ कब काम करते हैं। वैसे आखिरी बार प्रियंका भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थी। प्रियंका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें वह जल्दी द स्काई इज पिंक में दिखने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे फिल्म को सोनाली बोस बना रही है। बीते दिनों ही फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.