Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका की क्रिस प्रैट के साथ हॉलीवुड फिल्म ठंडे बस्ते में गई तो खुश हुए दबंग खान !

प्रियंका ने सलमान ख़ान की फिल्म भारत, अपनी शादी की वजह से नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म की वजह से छोड़ी थी। सलमान ने ख़ुद लवरात्री के लॉन्च पर इस बात का ख़ुलासा किया था। देसी गर्ल ने जिस हॉलीवुड प्रोटेक्ट के चक्कर में भारत को छोड़ा वो फिल्म अब कोल्ड स्टोरेज में चली गई है। […]

प्रियंका ने सलमान ख़ान की फिल्म भारत, अपनी शादी की वजह से नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म की वजह से छोड़ी थी। सलमान ने ख़ुद लवरात्री के लॉन्च पर इस बात का ख़ुलासा किया था। देसी गर्ल ने जिस हॉलीवुड प्रोटेक्ट के चक्कर में भारत को छोड़ा वो फिल्म अब कोल्ड स्टोरेज में चली गई है। खबर है क्रिस प्रैट के साथ बनने वाली प्रियंका की फिल्म Cowboy Ninja Viking अब टल गई है।

जब से प्रियंका को ये पता चला है कि तब से मैडम का कांटों ख़ून नहीं निकल रहा है। प्रियंका चोपड़ा को अब सलमान की फिल्म भारत छोड़ना ग़लत फैसला लग रहा है। 


हॉलीवुड फिल्म की वजह से भारत छोड़कर प्रियंका ने ना सिर्फ सलमान को नाराज़ किया है बल्कि उनके इस अनप्रोफेशनल फैसले से बी-टाउन के कई और फिल्ममेकर्स भी उनसे ख़फा हैं। कई लोगों ने तो अब प्रियंका के साथ काम नहीं करने का फैसला कर लिया है.. वहीं दूसरी तरफ जब से सलमान कैम्प को ये पता चला है कि प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है तब से वो लोग भी काफी ख़ुश हैं।  

उन्हें लग रहा है कि सलमान को आखिरी वक्त पर गच्चा देने वाली बदमाश बबली के साथ ये अच्छा हुआ है। सलमान की एक करीबी ने कहा है, ''प्रियंका ने सलमान के साथ काम करने के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं। सलमान को ना और क्रिस प्रैट को हां करके उन्होंने जता दिया कि वो कहां ज्यादा तवज्जो दे रही हैं। अब प्रियंका की वो फिल्म भी टल गई है। उनके साथ सही हुआ है। ''

जिस हॉलीवुड के लिए प्रियंका ने सलमान को गच्चा दिया उसी हॉलीवुड में देसी गर्ल को दे दिया धोखा। ऐसे में अब पछता के क्या हासिल होगा या यूं कहिए कि प्रियंका को ना ख़ुदा मिला ना विसाले सनम.ना इधर की रहींऔर ना उधर की रहीं देसी गर्ल। 

First published on: Aug 10, 2018 06:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.