Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दोस्त के अंतिम संस्कार में टूटा सलमान खान के सब्र का बांध, हेलन को संभालते दिखे सोहेल, दुख में डूबा नजर आया परिवार

फैमिली फ्रेंड के अंतिम संस्कार में सलमान खान भावुक हो गए. सोहेल खान, अरबाज खान, सलमा खान और हेलन समेत पूरा खान परिवार अंतिम विदाई देने पहुंचा.

---विज्ञापन---

Salman Khan Emotional Video: मुंबई में मंगलवार का दिन सलमान खान और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक रहा. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्हें काफी इमोशनल देखा गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान नम आंखों के साथ नजर आए, जबकि उनके भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी परिवार के साथ मौजूद थे.

भावुक दिखे सलमान खान

अंतिम संस्कार में सलमान की मां सलमा खान और दिग्गज अभिनेत्री हेलन भी पहुंचीं. इस दौरान सोहेल खान, हेलन का सहारा बनते नजर आए. वहीं सलमान को भी क्रिमेटोरियम से बाहर निकलते समय सहारा लेते हुए देखा गया, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.

---विज्ञापन---

करीबी दोस्त के निधन से टूटे ‘भाईजान’

कुमुद राणे दुबई में साल 2005 में शुरू किए गए लग्जरी ब्यूटी लाउंज और सैलून ‘रेन ब्यूटी बार’ की मालकिन थीं. वे सलमान खान, सीमा सजदेह, महीप कपूर और संजय कपूर समेत कई फिल्मी सितारों की करीबी दोस्त मानी जाती थीं. उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है.

सलमान का परिवार भी दिखा भावुक

कुमुद के निधन पर कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी. अभिनेता संजय कपूर ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुमुद हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगी. वहीं मेकअप आर्टिस्ट शीबा इकबाल ने उन्हें एक प्रेरणादायक लीडर, मार्गदर्शक और बेहद दयालु इंसान बताया. उन्होंने कहा कि कुमुद ने सिर्फ उनके करियर को दिशा नहीं दी, बल्कि जीवन में समर्पण और इंसानियत का महत्व भी सिखाया.

---विज्ञापन---

अपने करीबी के निधन पर शेयर किया था पोस्ट

दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने भी सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने दोस्त सुशील कुमार को खो दिया था. उस समय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा भावुक नोट लिखकर बताया था कि सुशील उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसे थे. सलमान ने उनकी सकारात्मक सोच और जिंदगी के प्रति जज्बे को याद करते हुए कहा था कि वे हर मुश्किल में मुस्कुराते रहते थे.

First published on: Jun 09, 2026 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola